जोक्स की दुनिया में आप सबका एक बार फिर से स्वागत है और आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

बॉलीवुड वाले भी फिल्मों के नाम घटाते जा रहे हैं!
3 इडियट्स, 2 स्टेट्स, 1.5 इश्किया, 1 विलेन
1/2 गर्लफ्रेंड, और अब जीरो-0!
भयंकर मंदी

पति दंगल फ़िल्म देखकर आया और फ़िल्म का गाना
“ऐसी धाकड़ है धाकड़ है” घर में गुनगुना रहा था किंतु
मुह में गुटका होने के कारण आवाज
“ऐसी डाकण है ऐसी डाकण है” निकल रही थी।
बीवी ने सुन लिया।
पति का अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हे

किसी ने एक छोटे बच्चे से सवाल किया
बिल्ली पूंछ क्यों हिलाती है ?
बच्चे ने बड़े ही मसूमियत से जवाब दिया-
क्यूँकि पूंछ बिल्ली की है, तेरे बाप की नही.

 

एक डॉक्टर ने रिसर्च कर के एक आइसक्रीम का आविष्कार किया
जो कोई स्त्री 100 ml रोज खाए तो 40 साल की स्त्री 20 साल की लगेगी..
मित्र: तब तो खूब बिकती होगी..
पूरा मार्किट कवर कर लिया होगा,बहुत डिमांड होगी..?
डाक्टर: भाई बिके तो तब,
जब कोई स्त्री खुद को 40 की समझे ..!!!

 

पप्पू एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया…
महिला वेटर – सर क्या लेंगे…?
पप्पू – आपका नंबर…
फिर क्या, खाना भी नहीं मिला और ऊपर से
पप्पू की हो गई जोरदार कुटाई…!!!

 

एक आदमी ने बस में बगल की सीट वाली महिला से पूछा –
आपने जो परफ्यूम लगाया है, उसका नाम जान सकता हूं…?
अपनी पत्नी को भेंट करुंगा!
महिला – बीवी को मत भेंट कीजिएगा,
वरना किसी भी जलील आदमी को उनसे बात करने का बहाना मिल जाएगा…!!!

 

इंटरव्यूअर – मैं तुमसे सिर्फ एक ही सवाल पूछूंगा,
बताओ जिंदगी में क्या खोया है और क्या पाया है…?
स्मार्ट लड़का – सर जिससे मिठाई बनती है वो खोया है
और जो चारपाई में लगा होता है वो पाया है…
इंटरव्यूअर बेहोश होते होते बचा…!!!

 

शायर ने अर्ज किया…
महफिल में हमारे जूते खो गए, तो हम घर कैसे जाएंगे…?
महफिल में हमारे जूते खो गए, तो हम घर कैसे जाएंगे…?
इतने में भीड़ में से किसी ने कहा –
‘आप शायरी तो शुरू कीजिए…
इतने मिलेंगे कि आप गिन नहीं पाएंगे…!’

बेटा – पापा एक बात बोलूं…!
पापा – हां बोल…!
बेटा – फेसबुक पर मेरे 10 फेक आईडी हैं।
पापा – हरामखोर मुझे क्यों बता रहा है…?
बेटा – आप जिस पूजा शर्मा को 10 दिन से चाय पे बुला रहे हो, वो मैं ही हूं।
फिर क्या, दे थप्पड़… दे थप्पड़…!

 

संता को रेल्वे स्टेशन में एक चिराग मिला उसने उठाया और रगड़ना शुरु किया….
जोरदार का धमाका हुआ….और वो मर गया….!
शिक्षा- अब अल्लादीन का जमाना गया, लावारिस वस्तुओं से दूर रहें….!
कुछ चीजें अल्लादीन की नहीं… मुजाहिदीन की भी हो सकती है….!
जनहित में जारी….!!

बेटी मां से बोली- हमारे कॉलेज के सर…..
बड़े ही हेंडसम और इंटेलिजेंट हैं….!
मुझे वे बहुत ही अच्छे लगते हैं….!
मां बोली- शिक्षक या गुरु बाप के समान होते हैं बेटी….!
बेटी बोली- मां तुम हमेशा अपने ही बारे में सोचती हो….?
कभी मेरे बारे में भी तो सोचो…..!!

 

By Akash