टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी आज इंडस्ट्री की कुछ सबसे कामयाब अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुकी हैं और यही कारण है के इनसे जुडी तमाम छोटी छोटी बातें भी फैन्स के बीच काफी वायरल होती नजर आती है| बता दें के अब इनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ इनकी पर्सनल लाइफ भी काफी अधिक चर्चाओं में नजर आती है| और हम आपको बता दें के हमारी आज की यह पोस्ट भी इनकी नीजी जिंदगी पर ही है|

बता दें के काम्या पंजाबी नें बीते साल 2020 में ही शादी रचाई थी| और इनकी यह शादी 10 फरवरी के दिन ही हुई थी| ऐसे में पिछले दिन यानी 10 फरवरी,2021 को इन्होने अपनी शादी की सालगिरह भी सेलिब्रेट की और अपनी सालगिरह के इस मौके पर एक दुसरे को ये दोनों ही अनोखे अंदाज़ में विश करते भी नजर आये| साथ ही इन्होने इस ख़ास मौके को बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट भी किया|

और साथ ही काम्या नें कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिनमे अपने बच्चों संग ये शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं| इन तस्वीरों की बात करें तो एक्ट्रेस को इनमे अपने हसबेंड शलभ दांग आयर बच्चों के साथ अपनी सालगिरह सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है| बता दें के इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ काम्या नें अपने हसबेंड के लिए एक खूबसूरत मैसेज भी कैप्शन में लिखा है|

बता दें के काम्या नें एक ऐसी भी तस्वीर शेयर की है जिसमे वो दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं| इस तस्वीर के कैप्शन में काम्या नें लिखा है के अगर शलभ उनकी जिंदगी में न आते तो वो क्या करती| आगे काम्या नें लिखा है के शलभ नें कैसे जिंदगी में उन्हें और अधिक मजबूत, आत्मविश्वासी, खुश और सिक्योर बनाने में मदद की है और हर मोड़ पर उनके संग खड़े रहे हैं| इसके साथ उन्होंने खुद को ही मिसेज दांग बनने की शुभकामनाएं दी है| देखा जाए तो ये सभी बातें काम्या नें शलभ को ही कहीं है पर जिस अनोखे अंदाज़ में इन्होने विश किया है वो काफी अलग है|

और इस तस्वीर के बाद इन्होने सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए भी कुछ तस्वीरे शेयर की थी जिनमे एक्ट्रेस के साथ शलभ भी काफी रोमांटिक पोज़ देते नजर आ रहे हैं| इनमे एक तस्वीर में शलभ पत्नी काम्या का माथा चूमते भी नजर आ रहे है| वहीँ इस तस्वीर के साथ काम्या नें कैप्शन में लिखा है – ‘इस मजेदार सफर के लिए हमें एक साल मुबारक हो। आरा ईशान का भी एक साल मुबारक हो और 6 जन्मों के लिए तैयार हो जाओ पतिदेव। आई लव यू। हैप्पी एनिवर्सरी।‘

बता दें एक्ट्रेस काम्या की शलभ के साथ यह दूसरी शादी है और इसके पहले ही इनकी शादी बंटी नेगी संग हुई थी| हालाँकि बंटी संग इनका रिश्ता तकरीबन 10 साल ही चल सका| बता दें के बंटी संग काम्या नें साल 2003 में शादी रचाई थी जिसके बाद से साल 2013 तक ये दोनों एक दुसरे के साथ ही रहे| पर साल 2013 में काम्या और बंटी अलग हु गये|

हालांकि आज काम्या अपनी नीजी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी है और अब वो एक खुशहाल शादीशुदा जीवन भी एन्जॉय कर रही हैं|

By Akash