बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने कैरियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है और वह हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे सफल और लोकप्रिय फिल्म निर्माता के रूप में भी जाने जाते हैं| करण जौहर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं|

49 साल के करण जौहर ने अभी तक शादी नहीं की है हालांकि बिना शादी के ही करण जौहर 2 बच्चों के सिंगल फादर बन चुके हैं| करण जौहर की बेटी का नाम रूही है और बेटे का नाम यश है| बता दे बीते 7 फरवरी 2022 को करण जौहर के जुड़वा बच्चे 5 साल के हो गए हैं | यश और रूही के जन्मदिन के अवसर पर करण जौहर ने एक बेहद ही खास वीडियो साझा किया है और इस वीडियो में करण जौहर अपने बच्चों का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ जमकर मस्ती भी कर रहे हैं|

करण जौहर ने यह वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है और इस वीडियो को साझा करते हुए करण जौहर ने यह कैप्शन लिखा है कि,” यह वीडियो मेरे दो लाइफलाइन को समर्पित है, मैं ब्रह्मांड को इन्हें मेरे जीवन में भेजने के लिए धन्यवाद करता हूं| वह 5 साल के हो गए हैं, मैं अपने शेष जीवन का इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि मुझे पता है कि मेरे यश और रूही मेरे साथ है”|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


करण जौहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर फैन्स के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज भी कमेंट करके अपनी अपनी प्रतिक्रिया है दे रहे हैं| करण जौहर के इस वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और वही यश और रूही को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भी मिल रही है|

बता दे करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है और वही 7 फरवरी 2022 को करण के जुड़वा बच्चे 5 साल के हो गए हैं| अपने बच्चों के पांचवे जन्मदिन के बेहद खास मौके पर करण जौहर ने बेहद ही खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है और इस वीडियो में करण जौहर और उनके दोनों बच्चे जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं|

करण जौहर के इस वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा, भूमि पेडनेकर , बिपाशा बसु और अर्पिता खान शर्मा जैसे कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट करके अपना-अपना रिएक्शन दिया है और वही सोशल मीडिया पर करण जौहर का यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है| करण जौहर अपने दोनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं | करण जौहर सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं हालांकि करण जौहर अपने दोनों बच्चों को पिता के साथ-साथ मां का प्यार भी देते हैं और उनके साथ बेहद ही खूबसूरत और स्ट्रांग बॉन्डिंग साझा करते हैं|

सोशल मीडिया पर भी करण जौहर आए दिन अपने दोनों बच्चों के साथ क्यूट वीडियोस और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और इन तस्वीरों पर करण जौहर के फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं| बता दे करण जौहर के दोनों बच्चे यश जौहर और रूही जोहर बेहद ही क्यूट नजर आते हैं|

 

By Anisha