बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली करीना कपूर खान हमारे हिंदी सिनेमा जगत की बेहद ही पॉपुलर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं| करीना कपूर का अभिनय करियर भी काफी शानदार रहा है और इन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है|

वर्तमान समय में करीना कपूर भले ही फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं परन्तु वो  सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं  और अक्सर ही  अपने पोस्ट के माध्यम से अपने  प्रशंसकों को अपने लाइफ से जुड़े  अपडेट साझा करती रहती हैं और फैन्स भी   करीना कपूर से जुड़े हर अपडेट जाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं| करीना कपूर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और वह आए दिन अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती हैं जो कि काफी ज्यादा वायरल होते हैं|

इसी बीच करीना कपूर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और  इन दिनों करीना कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है| बता दे करीना कपूर ने  हाल ही में  अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है जिसमे करीना कपूर अपनी  गर्ल गैंग के साथ  नजर आ रही है और वो उनके साथ  बेहद कूल अंदाज में पार्टी करती हुई दिखाई दे रही है|

बेबो ने जो तस्वीर साझा की है उस तस्वीर में करीना कपूर के साथ  उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर और उनकी बेस्टी मलाइका अरोड़ा,  अमृता अरोड़ा   और मल्लिका भट्ट भी नजर आ रही है |बता दे करीना ने  अपनी  गर्ल गैंग के साथ जो तस्वीर शेयर की है उस तस्वीर में  हाल ही में मां बनी करीना कपूर दिखने में  फिट और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं और सिर्फ करीना ही नहीं बल्कि  करीना की  ‘फॉरएवर गर्ल गैंग’ भी  काफी ज्यादा हॉट ऑन सिजलिंग अवतार में दिखाई दे रही है|

इस तस्वीर में बोल्ड अदाकारा मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा हॉट अंदाज में नजर आ रही है और वही बेबो का लुक भी काफी कूल और क्लासी  नजर आ रहा है| अमृता अरोड़ा और मल्लिका भट्ट भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही है| करीना ने  अपनी गर्ल गैंग के साथ खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि – ‘माय फॉरएवर गर्ल्स’|वहीं करीना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है  और फैन्स इस तस्वीर पर जमकर कमेंट भी कर रहे है और खूब सारा प्यार लुटा रहे है | बता दे करीना कपूर  अक्सर ही अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी एंजॉय करती रहती हैं  जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल होती रहती है|

गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर खान  अपने फैमिली के साथ अपना 41 वां  जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव  हॉलीडे एंजॉय करने के लिए गई थी और अभी कुछ समय पहले ही करीना अपने परिवार के साथ मालदीव से  वेकेशन एंजॉय करने के बाद वापस लौटी है और अपने इस वेकेशन की काफी सारी तस्वीरें भी करीना ने अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की थी और इस दौरान उन्होंने अपने पति सैफ अली खान और अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ भी  काफी सारी क्यूट पिक्चर्स साझा की थी|

By Anisha