बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी  अभिनेत्रियां मौजूद है  जिनके बीच दोस्ती का रिश्ता है और आज हम  बात करने वाले हैं बॉलीवुड की एक ऐसी ही गर्ल गैंग के बारे में  जिनके बीच दोस्ती का  गहरा रिश्ता है और ये गर्ल गैंग है करिश्मा-करीना कपूर और मलाइका-अमृता अरोड़ा का जो की  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में BFFs के नाम से  जानी जाती हैं|इन चारों अभिनेत्रियों को एक साथ अक्सर ही  शानदार टाइम स्पेंड करते हुए  और पार्टी एंजॉय करते हुए देखा जाता है| इन चारों अभिनेत्रियों की दोस्ती इंडस्ट्री में  काफी ज्यादा मशहूर है| बता दे अभी हाल ही में करिश्मा कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा के शो में  पहुंची थी और इस दौरान  करिश्मा कपूर के साथ   बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी वहां मौजूद थे|

एक दूसरे के आइटम सॉन्ग पर लगाए ठुमके

बता दे इन दिनों मलाइका अरोड़ा के डांस शो का एक  प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस प्रोमो की झलक देखने के बाद यह तो साफ हो जाता है कि मलाइका अरोड़ा के डांसिंग शो के सेट पर जमकर मस्ती और धमाल हुआ है और वही इसी शो के दौरान करिश्मा कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ  जमकर डांस भी किया है|

देखें विडियो :


प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि  मलाइका अरोड़ा जहां करिश्मा कपूर की  सुपरहिट फिल्म कुली नंबर वन के गाने पर  शानदार तरीके से डांस करती हुई नजर आती हैं वही करिश्मा कपूर भी मलाइका अरोड़ा के सुपरहिट सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई  पर  जबरदस्त तरीके से  ठुमके लगाते हुए  दिखाई दे रही है|

मलाइका को कहा इंडिया का बेस्ट कोरियोग्राफर

वही इसी शो के दौरान करिश्मा कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा भी सबके साथ शेयर किया है और करिश्मा कपूर  अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा की  तारीफ करते हुए कहा कि,” मैं एक बात बताना चाहती हूं कि  हमारे ग्रुप में  इंडिया की सबसे बेस्ट कोरियोग्राफर माला यानी कि मलाइका अरोड़ा ही है|

करिश्मा कपूर ने आगे बताया कि बेबो की शादी के समय भी माला ने ही हम सबको काफी सीरियस होकर डांस की प्रैक्टिस करवाई थी और करिश्मा ने यह भी बताया कि उस वक्त जहां हम सब एक दूसरे से हंसी मजाक कर रहे थे तो वही हमारी यह कोरियोग्राफर डांस स्टेप्स को लेकर काफी ज्यादा टेंशन में नजर आती थी और वह हमसे बार-बार यही कहती थी कि तुम लोग सारे स्टेप ढंग से करो, तुम लोगों को स्टेप याद नहीं रहती ढंग से नाचो”| गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर साल 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे और शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे|

बात करें करिश्मा कपूर के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों करिश्मा कपूर अपने किसी भी अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की है और उन्हें अक्सर ही रियलिटी शोस में देखा जाता है| बता दे अभी कुछ दिनों पहले ही करिश्मा कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के साथ टीवी की मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंची थी और वही करिश्मा को आखरी बार फिल्म डेंजरस इश्क में देखा गया था|

By Anisha