बीती 24 अक्टूबर की तारिख को देश भर में करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया| और ऐसे में बॉलीवुड के भी कई सितारों ने इस करवा चौथ के त्यौहार को अपने जीवन साथी के साथ सेलिब्रेट किया| इन्हें बॉलीवुड की कुछ ऐसे कपल्स भी अपने पार्टनर के साथ इस व्रत त्योहार को मनाते हुए नजर आए जिनकी अभी हाल ही में शादी हुई है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसा ही कपल्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं…

वरुण धवन- नताशा दलाल

इसी साल जनवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ बीते दिन करवा चौथ का त्यौहार मनाया है| इसका पल के लिए यह पहला करवा चौथ था जिसमें नताशा लाइट पर्पल सूट में नजर आई थी, और वरुण धवन को इस दौरान एक ऑरेंज कुर्ता और ब्लू जींस में देखा गया था| और हमेशा की तरह एक दुसरे के साथ ये दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे|

गिन्नी चतरथ- कपिल शर्मा

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ बीते दिन करवा चौथ का त्यौहार मनाया| कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ देर रात सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की जिसमें यह दोनों एक दूसरे के साथ बहुत प्यारे लग रहे थे| इस दौरान गिन्नी लाल रंग के सूट में नजर आई थी और कपिल ने कैजुअल आउटफिट पहनी थी| और अपनी शेयर की गयी तस्वीर में ये दोनों एक साथ काफी खुश नजर आये थे|

सुनीता आहूजा-गोविंदा

अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ बीते कई सालों की तरह इस साल भी गोविंदा ने करवा चौथ का त्यौहार सेलिब्रेट किया| इस दौरान सुनीता आहूजा लाल रंग की साड़ी में देखी गई थी और उनके साथ गोविंदा ने भी मैचिंग ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए थे| इन दोनों नें अपनी छत पर ही करवा चौथ सेलिब्रेट किया था जैसा की तस्वीर में भी नजर आ रहा है|

शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा

लगभग सभी त्योहारों को बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ करवा चौथ का त्यौहार सेलिब्रेट किया| शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो भी शेयर किया था और इसके अलावा अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें लाल रंग के खैरी सूट में देखा गया था|

यामी गौतम- आदित्य धर

इसी साल बीते जून के महीने में शादी के बंधन में बंधे यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के साथ करवा चौथ मनाया| इस दौरान यामी गौतम ट्रेडिशनल लुक में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही थी| उन्होंने एक औरेंज और रेड कलर की सिल्क साड़ी पहन रखी थी|

सुनीता कपूर- अनिल कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनील कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की जोड़ी भी फिल्म जगत की मशहूर जोड़ियों में शामिल है| करवा चौथ के मौके पर हर साल सुनीता घर पर ही शानदार आयोजन करती हैं जिसमें कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल होती हैं| और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसकी तस्वीर आप खुद ही देख सकते हैं|

By Akash