टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के 9वें सीजन की कंटेस्टेंट रही किश्वर मर्चेंट बीते कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी अधिक सुर्खियों में बनी हुई है| दरअसल, किश्वर मर्चेंट ने बीते कुछ दिनों पहले ही अपने मां बनने की खुशखबरी चाहने वालों तक पहुंचाई थी इसके बाद से लगातार ये चर्चाओं में बनी हुई है| अभी की कहे तो एक्ट्रेस अपने मदरहुड पीरियड में है और वह अपने इन हसीन लम्हों को खूब इंजॉय कर रही हैं|

किश्वर मर्चेंट ने जब से फैन्स के साथ अपने मां बनने की खबर साझा की है तब से इनके फैन्स नन्हे मेहमान की झलक पाने के लिए बेताब है| हालांकि अब एक्ट्रेस ने आखिरकार फैंस की इस विश को पूरा कर दिया है और खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए अपने बेटे की झलक फैंस तक पहुंचाई है|

बता दे एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपने बेटे का नाम निरवेर राय रखा है| वही अगर बात करें एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो की तो सबसे पहले इस वीडियो में एक गुड्डा नजर आता है और फिर एक काउंट डाउन के बाद वीडियो में एक्ट्रेस के बेटे नजर आते हैं| इस वीडियो के अलावा किश्वर मर्चेंट ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं और इसमें एक्ट्रेस और उनके बेटे दोनों नें ही पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं|

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए किशन मर्चेंट ने कैप्शन में लिखा है-‘कहा था ना जब भी होगा ऐसा ही होगा।’  बता दे मां बनने के बाद एक्ट्रेस की पहली फैमिली पिक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसने उनके साथ उनके पति सुयश राय और बेटे निरवेर राय नजर आ रहे हैं|

बता दे एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए ही फैन्स तक पहुंचाई थी| बेटे के जन्म के बाद किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस और उनके पति अपनी बेबी को किस करते हुए देखे गए थे| इस तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था- ‘27.08.21… बेबी राय का स्वागत है। ये एक बेटा है। सुकिश का बेटा।’ बता दें एक्ट्रेस ने अपने इस बेटे को 40 साल की उम्र में जन्म दिया है और एक्ट्रेस अपने मदरहुड के दिनों को इस वक्त काफी इंजॉय कर रही हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

 

 

जानकारी के लिए बता दें एक्ट्रेस केश्वर मर्चेंट ने साल 2016 में सुरेश राय के साथ शादी रचाई थी और अपनी इस शादी के तकरीबन 5 सालों बाद इन्हें पेरेंट्स बनने का मौका मिला है| बेटे के जन्म के बाद किश्वर मर्चेंट के साथ-साथ पति सुयश राय भी काफी खुश है और बीते कुछ वक्त पहले शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें भी अपनी यह ख़ुशी जाहिर करते देखा गया था|

इसके अलावा कर वर्कफ्रंट की बात करें तो किश्वर मर्चेंट की तरह उनके पति सुयश राय भी टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और इन दोनों का नाम टीवी के कुछ सबसे फेमस और प्यारे कपल्स में शामिल है|

By Akash