Categories: बॉलीवुड

कुणाल – अर्पिता की वेडिंग पार्टी में सितारों का लगा मेला ,मलाइका और जहान्वी ने साड़ी लुक में बिखेरा जलवा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता शादी के बंधन में बंध चुके हैं और इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है| शादी के बंधन में बंधने से पहले कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने अपने दोस्तों के लिए एक प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत किया था जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है| काफी समय के बाद सेलिब्रिटी पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला और इस पार्टी में सेलिब्रिटी ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आए|

कुणाल और अर्पिता की प्री वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ट्रेडिशनल लुक में नजर आई |

बॉलीवुड एक्ट्रेस जानवी कपूर की बैकलेस ब्लाउज के साथ साड़ी पहने हुए बेहद हसीन दिख रही थी| वही इस पार्टी में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी मां माहीप कपूर के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आए|

इसके अलावा इस पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ पहुंचे थे| वही कुणाल और अर्पिता के पार्टी में अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पॉपुलर सॉन्ग छैया छैया पर डांस करते हुए भी नजर आए थे और इस कपल ने इस पार्टी में चार चांद लगा दिया था|

कुणाल की इस पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा के साथ शामिल हुए और इन दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आई| इसके अलावा इस पार्टी में जानी-मानी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता अपनी मां नीना गुप्ता के साथ नजर आए और सबसे खास बात यह है कि इस पार्टी में शामिल हुई ज्यादातर अभिनेत्रियों का अंदाज लगभग एक जैसा ही नजर आ रहा था|

हालांकि इस पार्टी में अगर किसी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट चुराई तो वह है जानवी कपूर| इस पार्टी के दौरान सबकी निगाहें ग्लैमरस जानवी कपूर पर ही टेक गई थी| सोशल मीडिया पर जानवी कपूर की ढेरों तस्वीरें वायरल हो रही है और वह साड़ी लुक में बेहद हसीन दिख रही थी|

आपको बता दें जानवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘गुडलक जेरी’ को लेकर भी खूब चर्चाओं में बनी हुई है और यह फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है| इस फिल्म में जानवी कपूर ने एक बिहारी लड़की का किरदार निभाया है और फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है| गौरतलब है कि कुणाल रावल और अर्पिता ने बीते 28 अगस्त को बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई है और इस कपल की शादी मुंबई के ताज महल पैलेस में संपन्न हुई है| सोशल मीडिया पर इन दोनों की वेडिंग तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है|

वही इस पार्टी में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने बॉयफ्रेंड जैक्की भगनानी के साथ शामिल हुई थी और उनकी भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है|

इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने भी अपने देसी अंदाज से सभी का दिल जीत लिया दरअसल मलाइका अरोड़ा इस पार्टी में वाइट कलर का लहंगा चोली पहने हुए नजर आई और वही उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर कुर्ता पजामा पहने हुए हमेशा की तरह बेहद हैंडसम नजर आए| सोशल मीडिया पर इस रॉयल पार्टी की तस्वीरें काफी ट्रेंड कर रही है|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

1 year ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

1 year ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

1 year ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

1 year ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

1 year ago