हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

कुछ कॉलेज की लड़कियों ने….
कॉलेज प्रशासन के खिलाफ स्ट्राइक रख दी….!
लड़के भी उनका साथ देने लगे…..!लड़कियां बोलीं- हमारी मांगे….
पीछे से लड़के बोले- सिंदूर से भरो…..!
फिर लड़की बोलीं- जो हमसे टकराएगा….लड़के बोले- पतिदेव कहलाएगा….!!

पत्नी- तुम दिन भर दूसरी महिलाओं को देखते रहते हो…..?
पति- अरे…. भगवान…. नहीं…. ऐसा नहीं है….!
पत्नी- जानते हो….?? गधा कभी अपनी वाली के….
अलावा दूसरी की तरफ नहीं देखता….
पति- तभी तो उसको गधा कहते हैं..!

एक कंजूस बाप ने बेटे को नया चश्मा दिला दिया. अगले दिन बेटा कुर्सी पर बैठा कुछ सोच रहा था.
कंजूस पिता ने आवाज लगाई- क्यों बेटे पढ़ रहे हो?
बेटा–नहीं पिताजी, पिता- तो कुछ लिख रहे हो?
बेटा- जी नहीं, पिताजी पिता (गुस्से से)- तो फिर चश्मा उतार क्यों नहीं देते?
तुझे तो फिजूलखर्ची की आदत पड़ गई है.

पिता:- बेटा, बताओ जान कहां से निकलती है?
बेटा:- खिड़की से!!
पिता:- वो कैसे?
बेटा:- कल दीदी एक लड़के से कह रही थी
जान, खिड़की से निकल जाओ…

पति – सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना,
बैटरी फट जाएगी..!पत्नी – आप चिंता ना करें,
मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी..!!!

पहले दुकानों में लिखा होता था, ‘ग्राहक भगवान है’
तो देवताओं जैसी फिलिंग आती थी..और..
अब लिखा होता है, ‘आप कैमरे की निगरानी में हैं’
तो कसम से चोरों जैसी फिलिंग आती है!!!

पति (पत्नी से) – ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया..?
मुझे फेसबुक पर डालनी थी..!
पत्नी – (चाय की चुस्की लेते हुए) – हां तो उसमें क्या हो गया..
लिख दो कि मैं आगे वाला हूं..!!!
पति ने पीट लिया माथा..

पति- दुबई जा रहा हूं….!
पत्नी- मैं भी आती हूं….
मुझे ज्वेलरी लेनी है…!

पति- सिंगापुर जा रहा हूं….!पत्नी- मैं भी आती हूं….
मुझे कॉस्मेटिक्स लेनी है….!पति- लंदन जा रहा हूं….!
पत्नी- मैं भी आती हूं….मुझे परफ्यूम लेने हैं….!
पति (चिढ़ कर)- नर्क जा रहा हूं….!पत्नी- भगवान का दिया सब कुछ है….
बस अपना ख्याल रखना….!!

अगर किसी को भी मेरे मैसेज से शिकायत है या…..
अच्छे नहीं लगते तो….आपको पूरा हक है कि मोबाइल को….
अपने नजदीकी दीवार पर जोर से मारकर तोड़ दें क्योंकि….
आपकी खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं है मेरे लिए….!!

टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है.
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए.
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े.
पप्पू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है.
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है.

लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं
लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो
लड़का- १९००० हजार महीना
लड़की का बाप- १५००० मै अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं
लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल.

पति अपनी पत्नी से :- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना.
पत्नी :- ठीक है,कुछ देर बाद
पति :- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या
पत्नी :- नहीं अभी नहीं पति :- क्यों.?
पत्नी :- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूँ.पति बेहोश.

 

By Akash