सीरियल अनुपमा इन दिनों  छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय  धारावाहिक बन चुका है  और सीरियल की कहानी के साथ-साथ के  साथ साथ  सीरियल में नजर आने वाले सभी किरदारों को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे है और वही  जहाँ सीरियल अनुपमा में अनुपमा का लीड किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली की अदाकारी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं तो वही   अनुपमा के एक्स हसबैंड की पत्नी काव्या का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मदालसा शर्मा की भी लोकप्रियता कुछ कम नहीं है और मदालसा शर्मा ने  बहुत ही कम समय में  लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह  बना लिया है और वो अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बना देती है |

बता दे  मदालसा शर्मा ने हाल ही में बीते  26 सितंबर 2021 को अपना ३० वां  जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और  मदालसा शर्मा को उनके जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स उन्हें  जन्मदिन की ढेरों  बधाई दिए है | वही मदालसा शर्मा ने अपने जन्मदिन के बेहद खास मौके पर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपना एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है और  इस वीडियो में मदालसा शर्मा बिल्कुल प्रिंसेस की तरह नजर आ रही हैं |

बता दे मदालसा शर्मा ने  अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में मदालसा शर्मा खुशी से  झूमती हुई दिखाई दे रही है और इस  वीडियो में मदालसा शर्मा ने अपने हाथ में अपना बर्थडे केक भी लिया हुआ है और वो  अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपने सभी   फैंस को फ्लाइंग किस देती हुई दिखाई दे रही है| बता दे मदालसा शर्मा का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और  फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

प्रिंसेस जैसी खूबसूरत दिखीं मदालसा

मदालसा शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में मदालसा शर्मा ने एक शॉर्ट स्कर्ट और टॉप पहना हुआ है  और  अपने सिर पर एक बेहद ही खूबसूरत क्रॉउन भी पहना है और इस खूबसूरत आउटफिट में  चहकती हुई मदालसा  किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही |

आपको बता दें मदालसा शर्मा टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शीला डेविड की बेटी है और मदालसा अपनी मां के साथ बेहद खूबसूरत और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करती हैं और मदालसा को एक्टिंग का हुनर  अपनी मां से विरासत में मिला है  और वही दिखने में भी मदालसा शर्मा अपनी मां के ही तरह बेहद खूबसूरत नजर आती है|

पति ने किया प्रेरित

मदालसा शर्मा ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के साथ  साल 2018 में शादी रचाई थी और शादी के बाद मदालसा शर्मा के ससुर मिथुन चक्रवर्ती और मदालसा के पति ने ही  उन्हें एक्टिंग के लिए प्रेरित किया और फिर मदालसा शर्मा को सीरियल अनुपमा में काव्या का किरदार निभाने का मौका मिला   अपने इस किरदार की वजह से मदालसा शर्मा बेहद मशहूर हो चुकी है|

आपको बता दें मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और वह अक्सर ही अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं और अपने खूबसूरत अंदाज और शानदार वीडियोस की वजह से मदालसा शर्मा काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई रहती है

By Anisha