बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर  इन दिनों जर्मनी में है और वो अपनी एक  लेटेस्ट  इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर एक बार फिर से काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गए हैं दरअसल अभिनेता अनिल कपूर एक ब्लैक कलर की कोट पहनकर  जर्मनी की सड़कों पर चलते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है और इसी बीच यह खबर भी सामने आई है कि अनिल कपूर अकिलिस टेंडन की समस्या से  जूझ रहे हैं और ऐसे में अभिनेता के फैंस उन्हें लेकर काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं और अभिनेता के इस पोस्ट पर  कमेंट करके लगातार उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं|आज हम आपको  बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर से जुड़ा एक बेहद एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे तो आइए जानते हैं

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और  माधुरी दीक्षित की जोड़ी फ़िल्मी पर्दे की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक है और दोनों ने एक साथ  मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में धमाल मचाया है|वही माधुरी   दीक्षित और अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आती थी और इन दोनों ने एक साथ  बेटा, खेल, तेजाब, परिंदा और जमाई राजा जैसी कई सुपर हिट फिल्मो में काम किया है |वही पर्दे पर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित दोनों की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेताब रहते थे पर  कुछ समय के बाद इन दोनों की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर कभी नजर नहीं आई और फैन्स  इन दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए तरस गए थे|

दरअसल अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ काफी सारी फिल्मों में काम किया था और लंबे समय तक एक दूसरे के साथ काम करने के दौरान ही इन दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती भी हो गई थी और काम के अलावा भी यह दोनों एक दूजे के साथ सेट पर अक्सर ही क्वालिटी टाइम  स्पेंड करते हुए देखे जाते थे और तब ऐसे में इन दोनों के बारे में काफी सारी अफवाहें भी उड़ने लगी थी और दोनों के लव अफेयर की चर्चाएं भी  काफी मशहूर हो गई थी|बता दे  माधुरी दीक्षित भी इन सब बातों से अनजान नहीं थी और उन्हें भी इस बात की जानकारी थी की उनका नाम अनिल कपूर के साथ जुड़ने लगा है |

वही एक बार सुनीता कपूर बच्चों के साथ अपने पति अनिल कपूर से मिलने के लिए सेट पर पहुंच गई थी और तब  अनिल कपूर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सेट पर ही खुशी खुशी टाइम स्पेंड कर रहे थे और तभी वहां से माधुरी दीक्षित गुजरी तब  उन्होंने देखा कि अनिल कपूर अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं और तभी  माधुरी दीक्षित को ऐसा लगा कि कही उनके  और अनिल कपूर के अफेयर की खबरें इस हँसते खेलते  परिवार को तोड़ न दे और इसी डर की वजह से माधुरी दीक्षित ने ये  फैसला किया था कि वह फिल्मों में अनिल कपूर के साथ अब और काम नहीं करेंगी और धीरे-धीरे माधुरी दीक्षित  खुद अनिल कपूर से दूर हो गई|

वही माधुरी दीक्षित ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मैं कभी भी कोई ऐसा काम नहीं करना चाहती थी जिसके चलते अनिल कपूर के परिवार पर किसी भी तरह की  मुसीबत आए और उनका हंसता खेलता परिवार बिखर जाये और इस वजह से मैंने खुद ही अनिल कपूर के साथ काम करने से इनकार किया था|

वही जब माधुरी दीक्षित ने  अनिल कपूर के साथ काम करना बंद कर दिया तब  इन दोनों के अफेयर की अफवाहें भी धीरे-धीरे फैलनी बंद हो गयी | वही अनिल कपूर से दूर होने के बाद माधुरी दीक्षित ने  डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी रचा कर अपना घर बसा लिया और आज  माधुरी दीक्षित अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अनिल कपूर का परिवार भी खुशहाल जिंदगी बिता रहा है|

By Akash