बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं| माधुरी दीक्षित आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं पर  उनका जलवा आज भी बरकरार है|माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ बॉलीवुड की सुपर मॉम्स में से भी एक है और वह अपने काम में बिजी होने के बावजूद भी अपने बच्चों की परवरिश में कोई भी कमी नहीं आने देती|

12.5 लाख रुपये प्रति महीना  रेंट चुकाती है माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित अपने बिजी शेड्यूल में से भी वक्त निकालकर अपने बच्चों के साथ खूब सारा समय बिताती हैं और  उनके साथ खुलकर जिंदगी को एंजॉय करती है| माधुरी दीक्षित आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है और एक बार फिर से माधुरी दीक्षित  चर्चाओं का विषय बन गई है दरअसल हाल ही में माधुरी दीक्षित ने एक बेहद ही शानदार लोकेशन पर लाखों रुपए खर्च करके एक बेहद ही लग्जरियस अपार्टमेंट  रेंट पर लिया है और इस अपार्टमेंट के लिए माधुरी दीक्षित हर महीने 12.5 लाख रुपये प्रति महीना  रेंट चुकाती हैं|

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित ने इस अपार्टमेंट को 3 साल के लिए किराए पर लिया है और  यह  खूबसूरत अपार्टमेंट वर्ली के इंडियाबुल्स ब्लू में स्थित है और इस  इस अपार्टमेंट के 29वें फ्लोर पर  माधुरी दीक्षित ने  किराए पर एक फ्लैट खरीदा है जो कि लगभग 5500 स्क्वायर फीट एरिया में फैला हुआ है और यह अपार्टमेंट हर महीने 5 परसेंट  एस्केलेशन क्लॉज के साथ आता है| माधुरी दीक्षित का यह अपार्टमेंट बेहद खूबसूरत और लग्जरियस नजर आता है और इसमें सुख-सुविधाओं की तमाम चीजें मौजूद है|

माधुरी ने किया 3 करोड़ का डिपोज‍िट-

माधुरी दीक्षित ने जो  प्रॉपर्टी रेंट पर ली है उसके तहत उनके पास पांच कवर्ड कार पार्क्स हैं और ये घर  दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत और भव्य नजर आता है|गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित ने हाल ही में बीते 26 अक्टूबर 2021 को इस घर का रेंट एग्रीमेंट  रजिस्टर क्या है और उन्होंने इसके लिए  लगभग तीन करोड़ का डिपॉजिट अमाउंट भी जमा कर दिया है|

आपको बता दें माधुरी दीक्षित ने अमेरिका के रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी रचाई थी  आज माधुरी दीक्षित दो बेटों की मां बन चुकी है जिनका नाम आरिन और रायन है |वही  श्रीराम नेने से शादी रचाने के बाद माधुरी दीक्षित लगभग 12 सालों तक  डेनवेर में  रही थी और वही उनके दोनों  बच्चों की डिलीवरी भी हुई थी| कुछ सालों तक विदेश में रहने के बाद माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में कमबैक करने का फैसला किया  और वह वापस अपने बच्चों के साथ इंडिया आ गई|

एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित से यह सवाल पूछा गया था कि यदि  उन्हें  अपने परिवार के साथ  डेनवर में  और भी ज्यादा वक्त गुजारना पड़ता तो वो क्या करती ? इस सवाल का जवाब देते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा था कि यदि मैं  और ज्यादा समय तक यूएस में रहती तो मेरे  बच्चे वही के संस्कृति को अपना लेते और वह अपने इंडियन कल्चर से दूर हो जाते और मैं ऐसा नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे भारतीय संस्कृति को भूले इसी वजह से मैंने वापस अपने देश आने का फैसला किया था|

माधुरी दीक्षित ने बताया था कि जब मैं यूएस में रहती थी तब बच्चों को खेलने के लिए भी प्ले डेट्स लेनी पड़ती थी परंतु हमारे देश भारत में ऐसा नहीं है बल्कि आप अपने पड़ोस के बच्चों के साथ भी कभी भी और कहीं भी खेल सकते हैं और अपने बच्चों की लाइफ में इस तरह का चेंज देखकर मुझे बेहद खुशी हुई और मेरे  बच्चे भी भारत आकर  बेहद खुश हैं|

By Anisha