Categories: बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड संग पेरिस में क्वालिटी टाइम बिता रही है मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर ने शेयर कर दी प्राइवेट फोटोज

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज इंडस्ट्री के कुछ सबसे पॉपुलर और चर्चित कपल्स में शामिल हैं, जो किसी न किसी वजह से अपनी फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं| मलाइका और अर्जुन की बात करें तो, अक्सर यह दोनों एक दूसरे के साथ वेकेशंस पर जाते हुए और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं, और इसी वजह से ही अक्सर खबरों और सुर्खियों में भी छाए रहते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के साथ वैकेशन इंजॉय करने के लिए पेरिस पहुंचे हुए हैं| पर इनका यह वेकेशन वाकई बेहद खास होने वाला है, क्योंकि आने वाली 26 जून, 2022 की तारीख को अर्जुन कपूर का जन्मदिन है, और ऐसे में अपने इस 37वें जन्मदिन को अभिनेता अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं|

वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वेकेशन के कुछ तस्वीरें भी फैन्स के साथ साझा की हैं, जिनमें यह दोनों काफी शानदार अंदाज में वेकेशंस इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं और यकीनन मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर के जन्मदिन के लिए काफी एक्साइटेड होंगी|

पेरिस में कर रहे मस्ती

अर्जुन और मलाइका ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पेरिस वेकेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की है, जिनमें यह दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए हैं|

रेस्टोरेंट में बैठीं दिखीं मलाइका

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट की स्टोरी में वेकेशन की कई सारी तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में मलाइका अरोड़ा किसी रेस्टोरेंट में बैठी हुई नजर आ रही है|

इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा एक रिवीलिंग ड्रेस में नजर आ रही है, जिसके साथ उन्होंने एक कैप और एक पर्स कैरी किया हुआ है|

अर्जुन ने की मलाइका की तारीफ

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ग्रे कलर की फुल स्लीव टी-शर्ट, और ब्लैक जींस पहने हुए गॉगल्स लगाकर पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं|

उनकी इस स्टोरी को अर्जुन ने फ्री शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि आखिरकार फोटो खींचने में अब वो मास्टर हो गई हैं|

मलाइका ने शेयर की कुछ और तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा ने अपनी स्टोरी पर एक और बहुत क्यूट सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ मिलकर हाथों की उंगलियों से एक दिल बनाती हुई नजर आ रहे हैं| इसके अलावा मलाइका अरोड़ा एक ड्रिंक की तस्वीर भी शेयर की है|

मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की बात करें तो, अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करने से पहले ही यह दोनों सुर्खियों में नजर आ चुके हैं| हालांकि, साल 2019 में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था, जिसमें मलाइका अर्जुन कपूर को किस करती हुई नजर आई थी| और ऐसे में अगर देखा जाए तो आज इन दोनों के रिलेशनशिप को तकरीबन 3 साल पूरे होने वाले हैं|

Akash

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

9 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

9 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

9 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

9 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

9 months ago