बॉलीवुड की बेहद हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है और  दिन पर दिन  इन दोनों का प्यार और भी गहरा और मजबूत होता जा रहा है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को फैन्स के भी  बेहद प्यार मिलता है और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट लव्ड कपल मे से एक है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लव अफेयर की चर्चाएं मीडिया में  होना एक आम सी बात है और जब से इन दोनों ने  एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है उसके बाद से यह दोनों काफी सहजता से पब्लिक के सामने देखे जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ही एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और  इन दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि यह दोनों ही एक दूसरे के लिए ही बने हो। बता दे  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही एक दूसरे के साथ पब्लिक प्लेस पर,इवेंट में ,आउटिंग पर या डिनर डेट पर एक साथ देखे जाते है।वहीं इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और इन दोनों की इस वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है।

देखें विडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


बता दे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ने ही अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मालदीव वैकेशन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें और वीडियोस शेयर की है।इन तस्वीरों में  मलाइका अरोड़ा का बेहद  हॉट और ग्लैमरस लुक भी देखने को मिला है और इसी के साथ अर्जुन कपूर ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा के साथ एक खूबसूरत वीडियो भी साझा किया है जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो चुका है|

अर्जुन कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में अर्जुन और मलाइका दोनों ही एक साथ स्विमिंग पूल के अंदर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और इस  लवली वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने यह कैप्शन लिखा है कि,” जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा सख्त मास्टर हो” । इसके अलावा अर्जुन कपूर ने लिखा है कि मैं मालदीव मे  वेकेशन के समय भी वर्कआउट कर रहा हूं जिसके लिए  मलाइका अरोड़ा का शुक्रिया”।मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस वायरल वीडियो पर फैन्स  लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है ।

हमेशा सुर्खियों में रहती हैं मलाइका

आपको बता दें मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती है और आए दिन मलाइका अरोड़ा की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जिसमें अभिनेत्री की अदाएं देखकर फैंस की दीवानगी और भी ज्यादा बढ़ जाती है और अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर बेहद बोल्ड तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह बिकनी लुक में नजर आ रही थी| मलाइका अरोड़ा की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है और जहां इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोग उनके फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं तो वही कुछ लोगों ने मलाइका को ट्रोल भी किया है|

 

By Anisha