बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड और  ग्लैमरस  अंदाज़ के लिए जानी जाती है  और जब भी  बॉलीवुड में फिटनेस फ्रीक अभिनेत्रियों की बात होती है तो  अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है| मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 साल हो चुकी है लेकिन अभिनेत्री के लुक और  फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना हर किसी के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है| मलाइका अरोड़ा अपने काम से ज्यादा अपने  हॉट लुक और  स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती है |

मलाइका अरोड़ा की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है  और वही सोशल मीडिया पर भी आए दिन मलाइका अरोड़ा की बोल्ड और  खूबसूरत तस्वीरें भी वायरल होती रहती है|

बता दे हाल ही में बीते 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा ने अपना 48 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और  जन्मदिन के मौके पर  मलाइका अरोड़ा के  तमाम फैंस और बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने  उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दिए है  और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको मलाइका अरोड़ा के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं|

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का जन्म  23 अक्टूबर 1973 को मुंबई के चेंबुर इलाके में हुआ था और   मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी है तो वहीं इनकी मां जॉयस पॉलीकॉर्प  केरल के  ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती है|

मलाइका अरोड़ा ने मॉडलिंग और विज्ञापन के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड में कदम रखा और इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मलाइका अरोड़ा को अपार सफलता हासिल हुई |

मलाइका अरोड़ा को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी फिल्म “दिल से” के गाने  छईया छईया  से मिली थी और  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा की पहचान एक  एक्ट्रेस से ज्यादा  आइटम गर्ल के तौर पर रही है |

मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर में अनारकली डिस्को चली, मुन्नी बदनाम हुई और होठ रसीले  जैसे कई सुपरहिट गानों पर धमाकेदार डांस किया है और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी  अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है|

 

मलाइका अरोड़ा ने 12 दिसंबर  साल 1998 में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी और शादी से अरबाज और मलाइका का एक बेटा हुआ जिसका नाम इस कपल ने अरहान खान रखा है और वही शादी के कुछ सालों के बाद ही  मलाइका और अरबाज के रिश्ते में  आनी शुरू हो गई जिसके बाद 11 मई साल 2017 में इन दोनों ने एक दूसरे को तलाक देकर इस रिश्ते को खत्म कर दिया|

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी बेटी के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहती है और मलाइका अरोड़ा का यह घर बहुत बड़ा तो नहीं है लेकिन अपने इस  छोटी से  आशियाने को मलाइका अरोड़ा ने बेहद खूबसूरती से सजाया हुआ है और अक्सर ही सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा अपने घर की शानदार तस्वीरें साझा करती रहती है|

मलाइका अरोड़ा को  फ्लावर्स बहुत पसंद है और इसी वजह से वह अपने घर को रंगोली और फूलों से हमेशा सजाई रखती है और इनके घर में गेंदे के फूल की सजावट सबसे ज्यादा देखने को मिलती है| अरोड़ा ने अपने घर का थीम वाइट रखा हुआ है और  इनके घर में रखे हुए सभी फर्नीचर्स भी वाइट कलर के ही है| मलाइका अरोड़ा ने अपने घर में ग्रीनरी का भी काफी ध्यान रखा है और अपने घर में काफी सारे इनडोर  प्लांट्स लगाए हुए हैं|

मलाइका अरोड़ा के घर का  बाइकिनी एरिया काफी भव्य और आलीशान नजर आता है और यहां पर मलाइका अरोड़ा  अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताती है| मलाइका अरोड़ा एक पेट लवर भी है  और वह हमेशा ही अपने पेट डॉग के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती है और उसके साथ तस्वीरें भी साझा करती रहती है| वही इन दिनों मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और ये दोनों एक दुसरे के साथ लम्बे समय से  रिलेशनशिप में है|

 

By Anisha