अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा  आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं | मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है और इन दोनों को  एक दूजे के साथ अक्सर ही स्पॉट किया जाता है  और दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होती हैं|

मलाइका अरोड़ा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुपरहिट रही है इनकी निजी जिंदगी उतनी ही ज्यादा उतार-चढ़ाव भरी रही है और जैसा कि हम सभी जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने साल  1998 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी और इस कपल का एक बेटा भी है | शादी के कुछ सालों तक तो  मलाइका और अरबाज खान दोनों का रिश्ता अच्छा चला लेकिन फिर धीरे-धीरे इन दोनों के बीच दूरियां आनी शुरू हो गई जिसके बाद शादी के 19 साल बाद अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो गया और दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए|

अरबाज खान से तलाक लेने के बाद जहां मलाइका अरोड़ा खुद से उम्र में 12 साल छोटे  अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं वही अरबाज खान भी गर्लफ्रेन्ड जियोर्जिया अंदरानी के साथ  लंबे समय से रिलेशनशिप में है और दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आज बेहद खुश हैं|

बात करें अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की तो मलाइका का जन्म 23 अक्टूबर सन 1973 को मुंबई में हुआ था और इनकी मां जॉयस पॉलीकॉर्प जहाँ एक  ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो वहीं   इनके पिता का नाम अनिल अरोड़ा है जोकि पंजाबी परिवार से है |

मलाइका अरोड़ा को बचपन से ही एक्टिंग का बेहद शौक था इसी वजह से इन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा ने  अपनी पहचान बनाई|

मलाइका अरोड़ा को सबसे  ज्यादा पापुलैरिट ‘दिल से’ के छइया छईया गाने से मिली थी और वही हिंदी सिनेमा जगत में मलाइका की पहचान एक  आइटम गर्ल के तौर पर सबसे ज्यादा रही है|

मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर में अनारकली डिस्को चली, मुन्नी बदनाम हुई और होठ रसीले  जैसे कई सुपरहिट गानों पर आइटम डांस करके काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है और वही इन दिनों मलाइका अरोड़ा फिल्मी पर्दे से दूर है पर वो  टीवी इंडस्ट्री में कई डांस रियलिटी शो को जज करती हुई नजर आती है |

अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा अब मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अपने बेटे के साथ रहती हैं और वही मलाइका अरोड़ा का यह घर दिखने में बेहद ही खूबसूरत और आलीशान नजर आता है|

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं और इन्हीं तस्वीरों में इनके घर की बेहतरीन झलक भी देखने को मिलती है| बता दे मलाइका अरोड़ा ने अपने घर के हर कोने को बेहद खूबसूरती से और पारंपरिक तरीके से सजाया है |

मलाइका अरोड़ा ने  अपने घर का इंटीरियर वाइट थीम से करवाया है और उनके घर के   पर्दी और फर्नीचर  सब वाइट कलर के हैं जोकि इनके घर को बेहद ही क्लासी लुक देते हैं|

मलाइका अरोड़ा के घर का बालकनी एरिया इनके घर का सबसे खूबसूरत जगह है और यहां पर मलाइका अरोड़ा योग करती हैं और अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करती है| मलाइका अरोड़ा एक पेट लवर भी है और वो  अक्सर ही  अपने पेट डॉग के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है|

By Anisha