हम सभी को अपने जीवन में हमेशा ही हँसते मुस्कुराते रहना चाहिए और अपने लाइफ को खुलकर एन्जॉय करना चाहिए और ऐसे में हम आपके लिए रोजाना की तरह एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये है जिन्हें पढने के बाद आपका मूड एकदम फ्रेश हो जायेगा तो फिर देर किस बात की आइये शुरू करते है हंसने हंसाने का ये सिलसिला

तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही महिला से कंडक्टर बोला…
कंडक्टर: मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला: पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर: मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
महिला: कर्मफूटे,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।

एक पति, अपनी पत्नी का हाथ अपने हाथ में लिए बाजार में घूम रहा था।
तभी उसका एक दोस्त उसे मिला और बोला- यार, इतने साल हो गए तेरी शादी हुए
लेकिन आज भी अपनी पत्नी के प्रति तेरा प्रेम देखकर दिल खुश हो गया।
पति: अरे, ऐसा कुछ नहीं है यार। इसका हाथ छोड़ते ही,
ये किसी दुकान में घुस जाती है, इसीलिए पकड़ा हुआ है।

 

लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार से डॉक्टर बोला…
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा,
कोई चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला : सीटी जोर से मत बजाना बस।

 

अमीर आदमी: मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है,
फार्महाउस है, तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी: मेरे पास एक बेटा है।
जिसकी गर्ल-फ्रेंड तेरी बेटी है।

 

एक रात बिजली नहीं थी और पप्पू का सिगरेट पीने का मन हुआ।
सब तरफ माचिस ढूंढ़ी, पर कहीं नहीं मिली।
आखिर में मन मारकर, मोमबत्ती बुझाकर सो गया।

 

बीवी: सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी…
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति: तो?
बीवी: तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति: क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
बीवी बेहोश।

 

एक बार ट्रेन में 2 लड़कियां सफर कर रही थी…
एक बोली, हे भगवान मेरी शादी किसी करोड़पति से करवा दो।
दूसरी बोली, अगर करोड़पति ना मिला तो?
पहली बोली 50, 50 लाख वाले दो से करवा देना।
दूसरी बोली, अगर वो भी ना मिले तो ?
पहली बोली, 25, 25 लाख वाले 4 करवा देना।

 

पत्नी: फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
पति: बहन है।
पत्नी: तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?
पति: तेरी है इसलिए।

एक छोटी-सी बच्ची दुकानदार से अंकल!
जब मैं बड़ी हो जाऊंगी तो आप अपने बेटे की शादी मुझसे करेंगे?
दुकानदार (मुस्कुराते हुए): हां जरूर करूंगा।
बच्ची: तो अपनी होने वाली बहू को एक डेरी मिल्क दे दो।

प्रेमी: बेवफा तूने दिल जला दिया,
मेरा दिल जलाकर राख कर दिया।
प्रेमिका: तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।
भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी।

खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर पप्पू बोला…
पप्पू- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है।
लड़की पप्पू के गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली-तुम्हारी बहन नहीं है क्या?
पप्पू: है, अभी नानी गांव गई है।
लड़की: तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?
लड़का: पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है।

 

By Akash