हमारे समाज में आज भी कई लोग पुराने खयालातों में जी रहे हैं और उनके मन में ऐसी धारणा काफी अधिक देखने को मिलती है के बेटियाँ जन्म से ही एक भार होती हैं| हम ऐसा नही कह रहे के सभी की सोच ऐसी ही होती है पर यह सोच कई लोगों में देखने को जरूर मिलती है| और अक्सर इन्हें वो लोग होते है जो कम शिक्षित होते हैं| पर हमारे अनुसार यह बात बिल्कुल गलत है और ऐसी सोच रखना भी गलत बात है| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको ऐसी ही सोच रखने वाले एक शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो के काफी फेमस भी हैं|

ये कोई और नही बल्कि एंटरटेनमेंट की दुनिया की मशहूर नाम बन चुकी मोहन सिस्टर्स के पिता है जिन्हें चार चार बेटियों के जन्म के बात चिंता होने लगी थी| हालाँकि आज अपनी काबिलियत के दम पर इनकी बेटियों नें इस बात को साबित कर दिया है के बेटियाँ कभी भी बोझ नही होती|

और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको मोहन सिस्टर्स के बारे में ही बताने जा रहे है के आखिर ये चारों बहनें आज किस मुकाम पर हैं और कैसे आज ये इंडिपेंडेंट होकर जी रही हैं|

नीति मोहन

सभी बहनों में सबसे बड़ी बहन हैं नीति मोहन जो के आज बॉलीवुड की बेहद जानी मानी और मशहूर सिंगिंग सेंसेशन बन चुकी हैं| आज नीति मोहन के गानों के लोग इस कदर दीवाने हैं के तमाम निर्माता और निर्देशक इन्हें अपने फिल्मों में गाने देने के लिए पहली पसंद मानते हैं| वहीँ अगर बात करें नीति मोहन की नीजी जिंदगी की तो हम आपको बता दें के हाल ही में इन्होने निहार पंड्या संग शादी भी रचाई थी|

शक्ति मोहन

बहनों में दूसरी बहन हैं शक्ति मोहन जो के अपने डांस के दम पर लोगों के दिलों पर राज करती हैं और बड़ी बहन नीति की तरह ही इनके भी हजारों चाहने वाले मौजूद हैं| शक्ति को डांस इंडिया डांस शो का विनर बनने के बाद सबसे अधिक प्रसिद्धि मिली थी और एक सफल कोरियोग्राफर के रूप में पहचान मिली थी| वहीँ इन्हें कई रियलिटी शोज़ में भी बतौर जज इनवाईट किया जाता है|

मुक्ति मोहन

बहनों में तीसरी बहन का नाम है मुक्ति मोहन जो के अपनी अन्य बहनों की तरह मनोरंजन की दुनिया का बड़ा नाम है| यूट्यूब जैसे बड़े विडियो प्लेटफार्म पर इनके लाखों चाहने वाले मौजूद हैं जहाँ मुक्ति मोहन अपने डांस वीडियोस शेयर करती हैं| बता दें के मुक्ति मोहन एक कोरियोग्राफर के रूप में अपना करियर बनाने के लिए काफी अधिक मेहनत भी करती नजर आ रही हैं|

कीर्ति मोहन

कीर्ति मोहन अपनी सभी बहनों में सबसे छोटी हैं और अपनी बहनों से इनका स्वाभाव भी काफी अलग है| जहाँ इनकी तीन बहनें एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना नाम बना रही हैं वहीँ कीर्ति मनोरंजन की दुनिया से पूरी तरह दूर हैं| बता दें के कीरी आज एक टेक फर्म में बतौर सॉफ्टवेर इंजिनियर काम कर रही हैं और अपनी तीन अन्य बहनों की तरह ये भी इंडिपेंडेंट हैं|

By Akash