टीचर संता से : ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है…?
संता ने ऐसा जवाब दिया कि टीचर ही बेहोश हो गई….
संता : अगर बेहोश नहीं किया और
मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा…!

टीचर – यह सदाचार क्या होता है…?
पप्पू – जैसे आम का अचार होता है,
वैसे ही सादा आचार होता है…!
टीचर- बेहोश होकर गिर पड़ी।

लड़का : क्यूं रो रही हो?
लड़की : मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं।
लड़का : बता कितने आए हैं?
लड़की : सिर्फ 80%।
लड़का : अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं

 

 

एक दिन एक हाथी लकड़ियों से बना हुआ पुल पार
कर रहा था और उसके ऊपर एक मक्खी बैठी हुयी थी.
जैसे ही हाथी पुल के आधे रस्ते में पहुंचा, पुल चरमराने लगा
मक्खी (हाथी से)- पुल के उस पार निकल जाएगा या फिर मैं नीचे उतरूं?

पत्नी सो रही थी. उसके पैरों के पास एक नागिन
कुण्डली लगा के बैठी थी.
पति धीरे से बोला- डस ले…डस ले…
नागिन बोली- कमीने! चरण स्पर्श करने आई हूं.
गुरु हैं हमारी

 

औरत (डॉक्टर से)- मेरे होठों पर इंफेक्शन हो गया है.
डॉक्टर- एक दिन में kiss कितनी बार करती हो?
औरत- साल में एक बार.
डॉक्टर- अरे बावली इंफेक्शन नहीं जंग लग गया है.

 

कल गुप्ताजी मॉल में चप्पल खरीदने गये तो…. दुकानदार ने पहले
उनके पैर सेनिटाइजर से साफ़ किये…. फिर साबुन से पैर धोये, टावल से पैर पोछें। फिर चप्पले पहनाई….!
गुप्ता जी ने चुपचाप पैसे दिए और जाने लगे…..
दुकानदार ने पूछा- कुछ और लेना है क्या……?
गुप्ताजी ने बोला- खरीदना तो अंडरवियर भी था….
लेकिन आपकी सेवा देख कर खरीदने का इरादा केंसिल कर दिया….!

 

जेलर – कल तुम्हें फांसी होगी…,
बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी – मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर – लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी – कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।

पुलिस इंस्पेक्टर – तुमने बक्सा चुराया पर पास
पड़ी नोटों की गड्डी छोड़ी दी।
चोर – साहब पर FIR में इसका जिक्र मत करना।
इंस्पेक्टर – क्यों?
चोर – मेरी इस चूक के लिए पिताजी मुझे मारेंगे।

 

एक आदमी ने बस में बगल की सीट वाली महिला से पूछा –
आपने जो परफ्यूम लगाया है, उसका नाम जान सकता हूं…?
अपनी पत्नी को भेंट करुंगा!
महिला – बीवी को मत भेंट कीजिएगा,
वरना किसी भी जलील आदमी को उनसे बात करने का बहाना मिल जाएगा…!!!

 

इंटरव्यूअर – मैं तुमसे सिर्फ एक ही सवाल पूछूंगा,
बताओ जिंदगी में क्या खोया है और क्या पाया है…?
स्मार्ट लड़का – सर जिससे मिठाई बनती है वो खोया है
और जो चारपाई में लगा होता है वो पाया है…
इंटरव्यूअर बेहोश होते होते बचा…!!!

आज सुबह सुबह थोड़ा सा आध्यात्मिक हो गया और आंखें बंद करके सोचने लगा –
कौन हूं मैं…? कहां से आया हूं…?
क्यों आया हूं…?
तभी किचन से आवाज आई – एक नम्बर के आलसी हो तुम,
पता नहीं कौन सी दुनिया से यहां आये हो मेरा वक्त खराब करने,
उठो और नहाने जाओ…!!!

 

By Akash