टीवी इंडस्ट्री के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस मोनी रॉय आज फिल्मी पर्दे पर भी गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुकी है, और इसके साथ-साथ आज मोनी रॉय का नाम छोटे पर्दे की टॉप अभिनेत्रियों में भी शामिल हो चुका है, जिन्हें खासतौर पर सीरियल ‘नागिन’ में निभाए गए अपने शिवन्या के किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है|

मोनी रॉय की बात करें तो, आज 28 सितंबर 2022 की तारीख को एक्ट्रेस अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है और ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर मोनी रॉय को उनके लाखों फैंस सहित एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कई नामी और मशहूर सितारे भी जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं| इसी कारण आज मोनी रॉय अपने जन्मदिन की वजह से सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी अपने फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है|

ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर मौनी रॉय को उनके हस्बैंड सूरज नांबियार ने भी सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है| इसके लिए उन्होंने मोनी रॉय की एक तस्वीर शेयर की है, और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है-’हैप्पी बर्थडे माय ब्यूटीफुल पार्टनर इन क्राईम!’| सूरज नांबियार द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में अगर मौनी रॉय की लुक्स की बात करें तो, उसमे एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद हॉट और स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं|

ऐसे में सूरज नांबियार की इस पोस्ट को अब उनके फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ-साथ फैंस उनकी इन तस्वीर पर कमेंट करते हुए भी मोनी राय को ढेरों बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ सूरज नांबियार के इस तस्वीर पर फैंस इस तस्वीर में मौनी रॉय के लुक्स की भी जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं|

मोनी रॉय को उनके जन्मदिन के मौके पर एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कई सितारों ने अपने-अपने अंदाज में बर्थडे विश किया है, और इसके साथ-साथ उनके ढेरों फैंस भी उन्हें जन्मदिन के मौके पर बर्थडे विश करते हुए नजर आए हैं, जिसकी एक झलक को मोनी रॉय के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर देखा जा सकता है|

आपको बता दें, मोनी रॉय ने इसी साल 2022 का बीती 27 जनवरी की तारीख को इन्वेस्टमेंट बैंकर सूरज नाम्बियार के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में आने वाले साल 2023 के जनवरी महीने में दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह की सेलिब्रेट करने वाले हैं| मोनी रॉय और सूरज नांबियार एक दूसरे को बीते साल 2019 से डेट करते हुए आ रहे हैं, और एक दूसरे को तकरीबन 3 साल तक डेट करने के बाद इन्होंने शादी का फैसला लिया था|

इस सबके अलावा अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभी बीते कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र में मोनी रॉय दमयंती का किरदार निभाते हुए नजर आए थे, जिसमें एक्ट्रेस के बेहतरीन लुक्स और उनके दमदार अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है और इसके साथ-साथ एक्ट्रेस के निभाए गए किरदार की खूब सराहना भी हुई है|

By Akash