एकता कपूर के बेहद मशहूर और कामयाब सीरियल नागिन में शिवन्या के लीड रोल में नजर आई एक्ट्रेस मौनी रॉय आज घर-घर में अपनी तगड़ी पहचान बना चुकी हैं| मोनी रॉय की बात करें तो आज टीवी इंडस्ट्री से उभर कर इन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है और आज अपने बेहतरीन अभिनय और लुक्स के दम पर इन्होने लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली है|

पर अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको मोनी राय की प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ में के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं| अगर गुजरे कुछ वक्त की बात करें तो अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर मोनी राय को अक्सर ही खबरें और सुर्खियों में देखा गया है और अब एक बार फिर से एक्ट्रेस अपने अफेयर को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है|

मोनी राय को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं के आने वाले दिनों में एक्ट्रेस अपने लोंग टर्म रिलेशनशिप को शादी के रिश्ते में बदलने की तैयारी कर रही हैं और आने वाले दिनों में ही एक्ट्रेस अपने से रिश्ते को आगे बढ़ाने वाली हैं| कुछ खबरों की माने तो ऐसा बताया जा रहा है के एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रही है|

इस बैंकर को कर रही डेट

मोनी राय अपने एक रिलेशनशिप को लेकर कई बार चर्चाओं का विषय बन चुकी हैं| एक्ट्रेस की बात करें तो इन्हें अक्सर ही दुबई आते जाते देखा जाता है और हम आपको बता दें के कई बार मोनी अपने बॉयफ्रेंड के वजह से ही दुबई जाती हैं| कुछ रिपोर्ट की माने तो मोनी राय दुबई के एक फेमस बैंकर सूरज नाम्बियार के साथ एक रिलेशनशिप में है और इन दोनों का यह रिलेशनशिप काफी लंबे वक्त से चल रहा है|

बीते साल की बात करें तो पिछले साल भी मोनी रॉय की शादी की खबरें काफी अधिक सुनने को मिली थी| और अब एक बार फिर से मोनी राय की शादी की खबरें जोर शोरों पर हैं| एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबरें हैं के आने वाले साल के जनवरी महीने में अपनी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग एक्ट्रेस शादी रचाने वाली है और शायद एक्ट्रेस की शादी की रस्में इटली और दुबई में होंगी जिसके बाद अपनी होमटाउन में भी मौनी रॉय एक फंक्शन ऑर्गेनाइज करेंगी|

बताते चलें अभी बीते कुछ दिनों पहले ही अपनी बेस्ट फ्रेंड मंदिरा बेदी के घर पर मोनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार को अपने पेरेंट्स से मिलाया था और ऐसी मुलाकात के बाद एक्ट्रेस की शादी की खबरें सामने आई है| दरअसल मोनी रॉय की कजन विद्युत राज्य सरकार ने मोनी राय की शादी को लेकर एक इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया था के जनवरी 2022 में एक्ट्रेस शादी रचाने वाली हैं|

गुजरे वक्त की बात करें तो लॉकडाउन के दिनों में मोनी राय दुबई में ही अपनी बहन और जीजा के साथ रह रही थी| और कुछ खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है के उन्ही दिनों में मोनी रॉय और सूरज नाम्बियार के रिश्ते में जोर पकड़ा था|

By Anisha