Categories: बॉलीवुड

अपने फार्म हाउस पर धोनी ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया पत्नी साक्षी का 33 वैन जन्मदिन ,वायरल हुए ये खुबसूरत विडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नें क्रिकेट की दुनिया में अपने दमदार खेल प्रदर्शन के दम पर आज देश ही नही बल्कि विदेशों में भी अपनी एक तगड़ी पहचान बना ली हैं| और यही कारण है के आज महेंद्र सिंह धोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार सुर्ख़ियों में देखे जाते हैं| और अगर अभी बीते दिनों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चाओं में बने हुए हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि बीती 19 नवम्बर की तारिख को धोनी की पत्नी साक्षी नें अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया हैं|

ऐसे में धोनी और साक्षी का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं जिसे एक पेज द्वारा इन्स्टाग्राम पर शेयर किया गया है| इस विडियो की बात करें तो इसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ उनका जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं| खबरों की माने तो ऐसा बताया जा रहा हैं के साक्षी का जन्मदिन इस बार रांची वाले फार्महाउस पर मनाया गया है और इस दौरान बेटी जीवा भी माँ का जन्मदिन मनाती नजर आई थी| वहीँ इस विडियो में एक मजेदार मोमेंट भी देखने को मिला जब साक्षी केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाने के बाद केक काटने के लिए चाकू ढूंढती हैं तो धोनी उसी दौरान चाकू ढूँढने लगते है|

देखें विडियो :

विडियो में साक्षी को एक पीले रंग की ड्रेस में देखा गया था जिसमे वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी| वहीँ उनके अलावा धोनी को एक काली टी शर्ट पहने हुए देखा गया था| इस विडियो में धोनी और साक्षी दोनों ही काफी खुश नजर आये थे और जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान इन्हें जमकर एन्जॉय करते देखा गया|असल जिंदगी की बात करें तो धोनी और साक्षी नें कुछ वक्त तक एक दुसरे को डेट करने के बाद साल 2010 में शादी रचाई थी| और शादी के लगभग 5 साल बाद साल 2015 में साक्षी नें बेटी जीवा को जन्म दिया था| इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2007 में हुई थी जहाँ पर साक्षी एक इंटर्न थी|

अभी की कहें तो धोनी और साक्षी की बेटी जीवा भी 6 सालों की हो चुकी हैं| साथ ही बीते वक्त में साक्षी धोनी को अपनी सेकंड प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर भी सुर्ख़ियों में देखा गया था, हालाँकि इन खबरों पर साक्षी नें अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है और न ही इन खबरों पर कोई रिएक्शन दिया है|

वर्तमान समय में धोनी ही नही बल्कि उनकी पत्नी साक्षी भी सोशल मीडिया पर काफी पोपुलर हैं और आज उनके भी सोशल मीडिया अकाउंट पर तकरीबन 45 लाख फालोवर्स मौजूद हैं| साक्षी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और आये दिन उन्हें तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते देखा जाता है| और इसके अलावा उन्हें नीजी जिंदगी से जुड़ी तमाम अपडेट्स भी सोशल मीडिया के जरिये शेयर करते देखा जाता है|

दिलचस्प बात यह है के धोनी की पत्नी ही नही बल्कि उनकी बेटी जीवा भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और काफी कम उम्र में उनके भी सोशल मीडिया पर लाखों फलोवर्स मौजूद है| और उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट को अभी साक्षी हैंडल करती हैं|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

9 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

9 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

9 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

9 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

9 months ago