कैप्टन कूल के नाम से अपनी पहचान रखने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने दमदार खेल प्रदर्शन के दम पर आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं| महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो अपने कैरियर में होने कई बार अपनी टीम को उन हालातों में जीत दिलाई है जब उनकी पूरी टीम निराश हो चुकी थी या फिर उन्हें कोई भी रास्ता नजर नहीं आ रहा था| और इसी कारण जब गुजरे वक्त में महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया था तब इनके फैंस के बीच भी निराशा देखने को मिली थी|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बीते कुछ सालों पहले ही उनके फैंस को पता चला है जब महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक  ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’  रिलीज हुई थी|

बात करें अगर इस फिल्म की तो इस फिल्म में इनकी पूरी जिंदगी की स्ट्रगल को दिखाया गया था और इसके अलावा इस फिल्म के जरिए ही देश के लाखों लोगों को महेंद्र सिंह धोनी की लव लाइफ के बारे में भी पता चला था| इस फिल्म को देखने के बाद ही लोगों को यह बात पता चली थी के साक्षी के आने से पहले धोनी की जिंदगी में उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा हुआ करती थी|

महेंद्र सिंह धोनी अपनी इस गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के साथ शादी भी करने वाले थे लेकिन शायद किस्मत को इन दोनों का यह रिश्ता मंजूर नहीं था जिस वजह से प्रियंका झा एक दुर्घटना का शिकार हो गई और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई| इसके बाद धोनी कुछ वक्त के लिए काफी हताश और निराश भी हो गये थे लेकिन बाद मे उन्होंने दोबारा उठने की ठानी और आज धोनी जो है वह तो किसी से छिपा नही है|

हालांकि बीते कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल होती नजर आ रही है ऐसे महेंद्र सिंह धोनी को एक लड़की के साथ बैठे देखा जा सकता है| जानकारी के लिए बता दें यह लड़की कोई और नहीं बल्कि धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा ही है जिनका माही के कैरियर में काफी अहम योगदान रहा है| इस वायरल हो रही तस्वीर की बात करें तो धोनी को इसमें प्रियंका झा के साथ कैजुअल ड्रेस में देखा जा सकता है| यह दोनों किसी पत्थर पर बैठे हुए तस्वीर के लिए स्माइल करते नजर आ रहे हैं|

वही अगर बात करें महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर बनी इस फिल्म की तो इसमें बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत माही के लीड रोल को निभाते नजर आए थे| वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के किरदार को निभाया था| और यह कहना भी गलत नहीं होगा सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पाटनी ने इन किरदारों को निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी|

जानकारी के लिए बता दें महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने भी काफी सराहा था और उन दिनों इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया था|

By Akash