टीचर- टेबल पर चाय किसने गिराई..?
इसे अपनी मातृभाषा में अनुवाद करो..!
छात्र- मातृभाषा मतलब मम्मी की भाषा.?
अध्यापक- हां….!छात्र- अरे कमीने… कर दिया ना धुली चादर का सत्यानाश…
पड़ गई ना दिल को शांति….
अब आने दो तेरे बापू को, वही धोएगा चादर को…!!

अमेरिका में जब लाईट जाती है तो वो बिजली विभाग में फोन करते है…!
जापान में जब लाईट जाती है तो वो पहले फ्यूज चेक करते है…!
और जब हमारे भारत में लाईट जाती है तो
सबसे पहले बाहर निकलकर चेक करते है कि,
“सबकी गई है न”

फादर- अगर इस बार तुम इम्तिहान मे फैल हुए तो,
मुझे पापा मत कहना…!
इम्तिहान के बाद,
फादर- How is Your Result?
सन- दिमाग का दही मत कर
बाबूलाल तु बाप कहलाने का हक खो चूका है…!!

चीते की चाल, बाज की नजर और….
स्टूडेंट की पढ़ाई पर संदेह नहीं करते….
कभी भी TOP कर सकते हैं…..
बस सिर्फ मस्तानी बीच में नहीं आनी चाहिए….!!

संता (डॉक्टर से)- मेरी पत्नी की याददाश्त निहायत
वाहियात है…!
डॉक्टर- हर बात भूल जाती है क्या…?
संता- नहीं जी, हर बात याद रखती है…!!

 

संता काफी देर से अपने मैरिज सर्टिफिकेट को
घूर कर देख रहा था….!
उसकी पत्नी जीतो बोली- इतनी देर से इसे क्यों घूर रहे हो….?
संता- इसकी एक्सपायरी डेट ढूंढ रहा हूं…!!

संता (बंता से)- तू शीशे के सामने बैठकर क्यों पढ़ता है….?
बंता- इसके तीन फायदे हैं-
1.खुद पर नजर रहती है
2.साथ में रिविजन भी हो जाता है
3.पढ़ने के लिए कंपनी भी मिल जाती है

ससुर अपने दामाद को चप्पल से पीट रहा था….
पड़ोसी- क्यों मार रहे हो अपने दामाद को….?
ससुर- मैंने इसको हॉस्पिटल से व्हाट्सएप किया कि
तुम बाप बन गये हो….. कमीने ने उसे भी 100 लोगों
को फॉरवर्ड कर दिया….!!

एक पार्टी में सब उल्टी कर रहे थे…..!
ये देखकर एक भाई ने पूछा-
“क्या हुआ इन सब को?”
मैं- क्या पता यार सबसे पहले मुझे उल्टी हुई….
इन सब को बुरा लगा…..!
मैंने वापस पी ली, तब से ये हाल है….!!

जापानी सोच- अगर वह कर सकता है, तो मैं भी कर सकता हूं…..!
अगर कोई भी नहीं कर सकता, तो मुझे जरूर करना चाहिए…..!
भारतीय सोच- अगर वह कर सकता है, तो उसे करने दो…..!
अगर कोई भी नहीं कर सकता, तो फिर मैं कौन सा जेम्स बांड हूं…..!!

पत्नी- आज के बाद मैं तुमसे कभी…. बात नहीं करुँगी….!
पति- वेरी गुड….!
पत्नी- तुम जानना नहीं चाहोगे कि….
मैं बात क्यों नहीं करना चाहती….?
पति- नहीं जानेमन…..
मैं तुम्हारे हर फैसले की इज्जत करता हूँ….!!

पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो….
पड़ोस की पिंकी को मैथ में…
100 में से 99 नंबर मिलें हैं….!
पति- अच्छा, तो 1 नंबर कहाँ गया….?
पत्नी- अपना बेटा ले के आया है….!!

भला हो हनी सिंह और जॉन सीना का….
जिसने आज के बच्चो को फैशन के नाम पे बाल बारीक़ छोटे रखना सीखा दिया….
हमारी तो सबसे ज्यादा कुटाई ही बालो को लेके हुई थी…!
हम दिलजले के अजय देवगन बनके घूमते थे,
और जिस दिन पापा के हाथ लग जाते
उस दिन नाईं की दुकान से क्रन्तिविर के नाना पाटेकर बनाके ही घर लाते थे…!!

 

 

By Akash