90 के दशक के बेहद मशहूर और जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर आज हमारे बीच नही है| ऋषि कपूर साहब की बात करें तो इन्होने नीतू कपूर संग शादी रचाई थी और अभी बीते दिनों ही इनकी पत्नी नीतू नें अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया| नीतू की कहें तो अपने पति ऋषि कपूर की तरह ही ये भी अपने वक्त की एक बेहद मशहूर अभिनेत्री थी| पर अगर आज की कहें तो इंडस्ट्री से इतने साल दूर होते हुए भी उम्र के इस पड़ाव पर आज नीतू नें अपनी फिटनेस को बड़ी ही खूबसरती से मेंटेन कर रखा है|

8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में जन्मी नीतू कपूर नें हिंदी सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था| नीतू नें अपनी पहली फिल्म महज़ 8 साल की उम्र में की थी| और कुछ फिल्म करने के बाद धीरे धीरे ये इंडस्ट्री में गजब की पॉपुलर हो गयी|

‘रिक्शावाला’ से शुरू हुआ हिंदी सिनेमा का सफ़र

कई फ़िल्में में बतौर चाइल्ड एक्टर नजर आने के बाद आखिरकार साल 1973 में नीतू कपूर को फिल्म ‘रिक्शावाला’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में देखा गया| जानकारी के लिए बता दें के नीतू की उम्र उन दिनों महज़ 16 साल ही हुआ करती थी और इसी छोटी सी उम्र में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों को जीत लिया था|

रोज करती है वर्कआउट

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करें तो आज अधिकतर अभिनेत्रियों को अपनी ख़ूबसूरती के साथ साथ अपनी फिटनेस को भी मेंटेन करते देखा जाता है|

और ऐसे में नीतू भी इस मामले में पीछे नही है| बता दें के नीतू अपनी फिटनेस को ध्यान इमं रखते हुए हर रोज़ वर्कआउट करती है और इसके अलावा वो योग और मैडिटेशन भी करती है|

इस उम्र में नीतू अपने आप को फिट रखने के लिए हर दिन लगभग 10 हजार कदम चलती है और दो घंटों के गैप्स पर कुछ न कुछ खाती हैं| इसके अलावा खुद को एक्टिव रखने को उन्होंने फिटनेस का मूल मन्त्र बताया है|

ऐसा ही डाइट प्लान

आगे नीतू नें बताया के सुबह उतने के बाद अदरक, दालचीनी और तुलसी का भी वो खाली पेट सेवन करती हैं| और इसके अतिरिक्त वो सेब का जूस भी पीती है| वहीँ लंच में नीतू दो सब्जियां, रोटी, सलाद और दही खाती है| और इसके अलावा अधिक मसालेदार खानों से नीतू दूर ही रहती है|

वहीँ शाम के वक्त स्नैक्स में नीतू राजगिरी की चिक्की और 5 बादामों का सेवन करती है| और इसके बाद रात के खाने से पहले एक्ट्रेस ईसबगोल की भूसी लेना पसंद करती हैं| वहीँ रात के वक्त खाने में नीतू सूप या स्किम्ड मिल्क लेती है| इसके अलावा रात में सोने से पहले नीतू कम चीनी वाली डार्क चॉकलेट भी खाती हैं|

अपने एक इंटरव्यू में नीतू कपूर नें बताया था के जब वो यंग थी तब खुद भी वो अधिक फिट महसूस करती थी और उन दिनो जब वो फ़िल्में किया था करती थी तब उनका वजन 68 किलो था| इसके अतिरिक्त एक्ट्रेस नें बताया था के जीनत अमान और परवीन बॉबी जैसी कुछ एक्ट्रेसेज नें इंडस्ट्री में स्लिम बॉय के कल्चर की शुरुआत की थी|

 

By Anisha