Categories: बॉलीवुड

कभी खुद से 20 साल छोटी नीतू कपूर के साथ शशि कपूर ने किया था पर्दे पर रोमांस ,फिर ऋषि कपूर के साथ शादी कर बन गयी एक्टर की बहु

दिवंगत अभिनेता शशि कपूर हिंदी सिनेमा जगत के  बेहद ही लोकप्रिय और एनर्जेटिक अभिनेताओं में से एक थे और  उम्र बढ़ने के साथ-साथ शशि कपूर की स्मार्टेनेस और चार्म भी बढ़ता जा रहा था और यही वजह थी की अभिनेता शशि कपूर ने लंबे समय तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया था और उन्होंने खुद से उम्र में  कई साल छोटी अभिनेत्रियों के साथ भी फिल्मी पर्दे पर रोमांस किया था|

आपको बता दें अभिनेता शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के 4 बच्चों में सबसे छोटे थे और इनकी माँ का नाम  रामशरणी कपूर था |वही  शशि कपूर अपने भाई  राज कपूर और शम्मी कपूर से ज्यादा  हैंडसम नजर आते थे | शशि कपूर की  फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त थी और लड़कियां इनकी बहुत दीवानी थी  | शशि कपूर ने बॉलीवुड की तमाम दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम किया था हालाँकि  इन्होंने महज 20 साल की उम्र में खुद से 3 साल बड़ी जेनिफर के साथ शादी रचा कर अपना घर बसा लिया था|

अभिनेता शशि कपूर  फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और सुपरहिट अभिनेताओं में से एक थे और उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है| शशि कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ फिल्मी पर्दे पर जमी है हालांकि बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ शशि कपूर की जोड़ी को  दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और इन दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था|

शशि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में से एक मानी जाती थी और इस कपल ने  ‘दीवार’, ‘काला पानी’, ‘दूसरा आदमी’, ‘कभी-कभी’ ‘हीरालाल-पन्नालाल’ और ‘काला-पत्थर’ जैसी  कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था|

फिल्मी पर्दे पर जहां नीतू सिंह शशि कपूर की हीरोइन हुआ करती थी वही असल जिंदगी में  अभिनेता ऋषि कपूर के साथ शादी रचाने के बाद नीतू सिंह शशि कपूर की बहू बन गई थी और  कपूर परिवार की बहू बनने के बाद नीतू कपूर ने अपने एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था|

आपको बता दें नीतू सिंह के अलावा भी शशि कपूर अपनी एक और बहू के हीरो बने थे दरअसल  शशि कपूर और बबीता की जोड़ी भी फिल्मों में खूब जमी थी और इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में अभिनय किया है  हालांकि रणधीर कपूर के साथ शादी रचाने के बाद बबीता भी कपूर परिवार की बहू बन गई और इस तरह से  शशि कपूर ने  दोनों  बहुओं के साथ फिल्मों में काम किया है और इनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था| गौरतलब है कि सिर्फ शशि कपूर ही नहीं बल्कि अभिनेता राज कपूर ने भी खुद से उम्र में 24 साल छोटी हेमा मालिनी के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं और हेमा मालिनी राज कपूर की हीरोइन बन चुकी है|

अभिनेता शशि कपूर 4 दिसंबर  2017 में  इस दुनिया को हमेशा के लिए  अलविदा कह कर जा चुके हैं और आज भले ही शशि कपूर   इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपनी फिल्मे और  शानदार अदाकारी की  बदौलत वह हमारे दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

10 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

10 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

10 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

10 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

10 months ago