आज सिर्फ सिंगिंग के दम पर नेहा कक्कड़ ने जो मुकाम हासिल किया है वो कोई आम बात नही है| आज नेहा सिर्फ एक सिंगर होने के बावजूद भी एक एक्ट्रेस के बराबर पॉपुलर हैं जो इस बात को साबित करने के लिए काफी है के अपने करियर में नेहा कितनी कामयाब हैं| नेहा की कहें तो आज इनका लगभग हर गाना आते ही वायरल हो जाता है कुछ ही दिनों में लाखों-करोड़ो व्यूज़ पा जाता है| पर क्या आप जानते हैं के नेहा नें इस मुकाम को सिर्फ अपनी काबिलियत के दम पर हासिल किया है और इनके पीछे किसी का भी हाथ नही है|

बता दें के नेहा नें अपने जीवन में इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी स्ट्रगल किया है और आपको आज की अपनी इस पोस्ट में हम इनकी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में ही बताने जा रहे हैं| तो चलिए शुरू करते हैं| बता दें के अभी हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक विडियो सामने आया था जो के बेहद तेजी से वायरल हो रहा है| इस विडियो की कहें तो इसमें नेहा इंडियन आइडल शो में गाना गाती नजर आ रही हैं|

पर इस विडियो में ख़ास बात यह है के इंडियन आइडल शो में नेहा का यह विडियो तब का है जब ये बतौर एक कांटेस्टेंट शो में पहुंची थीं| जी हाँ आज जहाँ नेहा इसी शो में जज बन चुकी हैं वो कभी इस शो में अपने गाने का ऑडिशन देने भी पहुंची थी| बता दें के नेहा नें अपनी जिंदगी में इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी लम्बा सफर किया है जिसके बार में कई बार ये इंटरव्यूज में भी बता चुकी हैं|

वहीँ इस विडियो की कहें तो इसमें एक ऐसा भी सीन देखने को मिल रहा है जिसमे नेहा देश के तमाम मशहूर सिंगर के सामने भी सिंगिंग परफॉरमेंस देती नजर आ रही हैं जिनमे अनू मलिक, सोनू निगम और फराह खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं| इस विडियो में ऐसा भी देखने को मिल रहा है के जब ये सितारे नेहा से मस्ती करने की सोचते हैं तो वो रो पडती हैं|

वायरल हो रहे विडियो में नेहा के शुरूआती दिनों से लेकर इनके इंडियन आइडल के सफर तक दिखाया गया है जिसके एक पार्ट में नेहा को शो के लिए तैयारी करते भी देखा जा सकता हैं| और उस विडियो में नेहा के पास कम चीज़ें होने के बाद भी उन्होंने गाने की काफी अच्छी कोशिश की है जो के काफी अच्छा है|

वहीँ इस विडियो की एक और चीज़ जो के लोगों के बीच बातचीत की वजह बनी हुई है वः इनके लुक्स है| जी हनन आज जहाँ नेहा दिखने में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश हो गयी हैं वहीँ अगर बात करें इनके शुरूआती दिनों के इस विडियो की तो इमे नेहा काफी साधारण लुक में नजर आ रही हैं|तो कुछ ऐसी थी नेहा की स्ट्रगल स्टोरी और इससे जुड़े वायरल विडियो की कहानी जिससे यह साफ़ हो चूका है के नेहा को आज जो भी कामयाबी मिली है उसकी वो हकदार भी हैं|

 

By Anisha