बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और एक सिंगर होते हुए भी गजब की लोकप्रियता रखने वाली नेहा कक्कड़ आज काफी नाम कम चुकी है नेहा कक्कड़ की बाद करें तो इन्हें प्रोफेशनल लाइफ ही नही बल्कि इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में देखा जाता है| बता दें के नेहा नें काफी नीचे से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज इन्हें जो कुछ भी हासिल हुआ है वो अपने दम पर हुआ हैं| नेहा की सिंगिंग बचपन से ही इतनी खूबसूरत और अच्छी थी के पहली बार में ही ये इंडियन आइडल में सेलेक्ट कर ली गयी थी|

आज की कहें तो अभी हाल ही में इन्होने शादी रचाई है और अपने पति के रूप में इन्होने रोहनप्रीत सिंह को चुना है जो के खुद भी एक पंजाबी सिंगर ही हैं| बता दें के नेहा की यह शादी बेहद लम्बे वक्त तक सोशल मीडिया पर छाई हुई थी और फैन्स के लिए नेहा शादी की लगभग हर रस्म की तस्वीरें शेयर करती नजर आई थीं| वहीँ फैन्स भी अपनी चहीती नेहा नेहा की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे थे जिसका अंदाज़ा इनकी तस्वीरों पर आये रिएक्शन को देखकर ही लगाया जा सकता हैं|

पर बीते कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर नेहा की शादी को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं और ये खबरें काफी तेजी से वायरल भी हो रही हैं| ये खबरें नेहा की फैमिली से जुडी हुई हैं| सबसे पहले बात करें अगर नेहा के पिता की तो नका नाम जयनारायण कक्कड़ है जो के ऋषिकेश में एक होटल के मैनेजर हैं| अपने पूरे परिवार में नेहा सबसे छोटी है| बता दें के नेहा के पिता के कुल 7 भाई थे जिनमे 3 अब इस दुनिया में नही हैं और अन्य 4 भाइयों में नेहा के पिता दुसरे स्थान पर हैं|

नेहा के पिता की बात करें तो अपनी पत्नी और बेटे टोनी सहित दोनों बेटियों को लेकर वो दिल्ली चले आये थे और फिर वक्त के साथ ये लोग मुंबई में शिफ्ट हो गये| और यही से नेहा के सिंगिंग करियर की भी शुरुआत हुई| इसके बाद वक्त के साथ नेहा को कामयाबी मिलती गयी और इन्होने भी मेहनत नही छोड़ी| पर अब नेहा की शादी से जुडी कुछ खबरें सामने आ रही हैं जो के इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं|

सोशल मीडिया पर आई खबरों की बात करें तो नेहा के चाचा चची नेहा की शादी में शामिल नही हुए थे और ऐसा भी बताया जा रहा है के शादी का आमत्रण न मिलने से वो काफी दुखी भी हुए थे| उनका ऐसा मानना है के नेहा जो के एक सेलेब्रिटी बन गयी है उन्होंने चाचा चाची की हैसियत को देखते हुए उन्हें शादी में नही बुलाया| हालाँकि नेहा की तरफ से सुनने को मिला है के उन्हें भी शादी का इनविटेशन मिला था पर मुंबई में होने की वजह से वो शादी में शामिल नही हो सके|

बता दें के नेहा अब अपने पति रोहनप्रीत संग रहती हैं और शादी के बाद अब ये अपनी मैरीड लाइफ को फुल एन्जॉय कर रही है|

 

By Akash