टीवी का सबसे लोकप्रिय सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” विराट और पत्रलेखा का  किरदार निभाने वाले कलाकार ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट  असल जिंदगी में  एक दूजे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं| बता दे ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने बीते 30 नवंबर 2021 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में बहुत ही धूमधाम से शादी रचाई है और अब  सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की तस्वीरें काफी ज्यादा  वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

बता दे ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इसी साल जनवरी में इंगेजमेंट की थी और इन दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी| बता दे सगाई के साथ ही इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था और तभी से फैंस इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब  इन दोनों ने एक दूजे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है और वही इन दोनों की शादी की ढेरों तस्वीरें और वीडियोस इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है|

अभिनेता नील भट्ट  बीते सोमवार को ही बारात लेकर मुंबई से उज्जैन पहुंचे थे और वही पर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के सात फेरे लिए|बता दे  सोशल मीडिया पर  शादी की जो तस्वीरें सामने आई है उन तस्वीरों में नील भट्ट और ऐश्वर्या एक दूजे से  शादी रचाने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं|  बता दे शादी से पहले ऐश्वर्या और नील भट्ट  के  हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी|

वही  शादी के दौरान ऐश्वर्या और नील भट्ट दोनों ही अपने  वेडिंग आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आए और जहां ऐश्वर्या ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का बांधनी  लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी पहने हुए बला की खूबसूरत नजर आ रही थी तो वही नील भट्ट भी  वाइट कलर के धोती कुर्ता पहने हुए और सिर पर लाल पगड़ी बांधे बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे|बता दे फैन्स को इन  दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है |

बता दे सीरियल गुम है किसी के प्यार में पाखी और विराट देवर और भाभी का किरदार निभा रहे हैं और इन दोनों को रील  लाइफ में भले ही इनका प्यार नसीब नहीं हुआ परंतु असल जिंदगी में इन दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया है और अब रियल लाइफ में ऐश्वर्या और नील पति पत्नी बन चुके हैं|

गौरतलब है कि शादी से पहले ऐश्वर्या की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी और इन तस्वीरों के अलावा ऐश्वर्या और नील ने शादी से पहले एक प्री वेडिंग वीडियो भी अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है और इस विडियो पर फैन्स जमकर  प्यार बरसा रहे हैं|

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों नहीं अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के फंक्शन की ढेरों तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में नील भट्ट अपनी दुल्हनिया ऐश्वर्या की मांग भरते हुए बहुत खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं एक अन्य तस्वीर में नील भट्ट ऐश्वर्या को मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं | इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और नील के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है |

By Anisha