देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की  मोस्ट पॉपुलर और रोमांटिक जोड़ियों में से एक है | बता दे  साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में पहले  हिंदू रीति रिवाज और फिर  ईसाई रीति रिवाज से बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और अब इस कपल की शादी को 3 साल पूरे हो चुके हैं|  निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब एक विदेशी बहू बन चुकी है और वह शादी के बाद अपने लविंग हसबैंड के साथ लॉस एंजिल्स अमेरिका में रहती है हालांकि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो अक्सर ही अपनी  और अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है और अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती है|

वही इन दिनों मीडिया में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की खबरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम अपने नाम के आगे से हटा लिया है और जहां प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी रचाने के बाद अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था वही अब शादी के 3 साल के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के निकनेम को हटाकर  अपना नाम सिर्फ प्रियंका चोपड़ा कर दिया है  जिसके बाद से ही मीडिया में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की खबरें काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई है|

बता दे  जब से प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के आगे से अपने पति का निकनेम हटा लिया है तब से अभिनेत्री के फैंस काफी ज्यादा परेशान है और वही हर कोई यही अनुमान लगा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है  हालांकि अभी तक इस खबर पर निक और प्रियंका की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है| बता दे अभी हाल ही में दीपावली के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ अपने नए घर में लक्ष्मी पूजन किया था और इसके साथ ही उन्होंने अपने घर की कुछ शानदार झलकियां भी अपने फैंस के साथ साझा की थी और दोनों ही उस दौरान  बेहद खुश नजर आए थे |बता दे  दीपावली के मौके पर  प्रियंका चोपड़ा ने जो  तस्वीरें साझा की थी उन तस्वीरों में अभिनेत्री  बड़े ही शिद्दत से भारतीय परंपराओं को निभाते हुए नजर आई थ जिसे देखने के बाद फैन्स  उनकी जमकर तारीफ भी किए थे|

बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर साल 2018 को जोधपुर में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और इस शादी में इनके परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे| वही  शादी के बाद निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने  मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमें देश और दुनिया के तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी|वही  अब शादी के 3 साल बाद इस कपल की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिससे अभिनेत्री के फैन्स काफी ज्यादा हैरान है |वही फैन्स  इस बात को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा ने  अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लविंग हसबैंड निक जोनस का सरनेम क्यों हटाया है|

निक जोनस के साथ तलाक की खबरों को लेकर अभी तक प्रियंका चोपड़ा की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है और बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो  प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज  ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली है इसके अलावा इन दिनों प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की  शूटिंग में भी काफी बिजी चल रही है| प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी  नजर  आएंगी और इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी दिखेंगी|

By Anisha