बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी के चाहने वाले आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद है, और यही वजह है कि आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर किसी ना किसी वजह से खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं| निक और प्रियंका दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, अक्सर सोशल मीडिया के जरिए ही इन्हें फैंस के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हुए देखा जाता है, जिनकी वजह से यह दोनों फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं|

ऐसे में आप एक बार फिर से निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिनके बारे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं और इसी के साथ-साथ आपको हम उनकी तस्वीरें भी दिखाने जा रहे हैं…

सबसे पहले आपको बता दें कि इन तस्वीरों को खुद निक जोनास ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है, जिनमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ पानी के बीच बेहद कूल और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा जहां एक ऑरेंज कलर की आउटफिट पर ब्लैक जैकेट कैरी किए हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ निक जोनास तस्वीर में ऑल ब्लैक आउटफिट पहने हुए ब्लैक जैकेट कैरी करते नजर आ रहे हैं|

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘मैजिक आवर’ लिखा है, और इसके साथ उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है| इस तस्वीर को शेयर करते हुए नहीं जोनस ने ताहो झील की लोकेशन शेयर की है, जहां पर वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए लम्हों को इंजॉय कर रहे हैं|

इस तस्वीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक और तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें निक और प्रियंका बेहद रोमांटिक अंदाज में एक बोट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर की आउटफिट पहने हुए बेहद बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज में निक जोनास की ओर देखती हुई नजर आ रही है, और वही निक जोनास भी प्रियंका को प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं|

ऐसे में निक और प्रियंका की यह तस्वीरें और उनके फैंस के बीच बेहद तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, जिन पर अब कपल के फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं, और इसके साथ-साथ इनकी केमिस्ट्री की भी फैंस को तारीफें करते हुए दिख रहे हैं|

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते साल 2018 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में आज इन दोनों की शादी को तकरीबन 4 साल का वक्त गुजर चुका है| लेकिन, काम की वजह से यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अधिक वक्त नहीं बिता पाते हैं| पर, कई बार ये दोनों एक दूसरे के लिए काम से वक्त निकालते हुए और एक दुसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं|

By Akash