भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार और जाने-माने सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है और अब वो सांसद बन चुके हैं| निरहुआ के लिए अभिनेता से लेकर राजनेता बनने तक का सफर बेहद मुश्किल रहा है परंतु इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के दम पर आज इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है |

मौजूदा समय में निरहुआ ना सिर्फ एक सफल कलाकार है बल्कि सांसद भी बन चुके हैं और पॉलिटिक्स की दुनिया में उन्होंने अपना कदम रख दिया है| वही सांसद बनने के बाद से ही निरहुआ लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर हर तरफ निरहुआ की तस्वीरें और वीडियोस वायरल हो रही है| वही निरहुआ के चुनाव जीतने के बाद भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे भी सुर्खियों में आ गई है|

चुनाव प्रचार से लेकर जीत के जश्न तक निरहुआ और आम्रपाली दुबे को एक साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर इन दोनों की ढेरों तस्वीरें वायरल हो रही है| आम्रपाली दुबे और निरहुआ दोनों ही भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार है और इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता है| आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक दूसरे के को-स्टार होने के साथ-साथ बहुत अच्छे दोस्त भी है|

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में निरहुआ की ज्यादातर फिल्मों में आम्रपाली दुबे नजर आती है और इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है| वही फिल्मों के अलावा इन दोनों को म्यूजिक वीडियोस में भी एक साथ देखा जाता है और वही असल जिंदगी में भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं|

आम्रपाली दुबे और निरहुआ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और यह दोनों अक्सर ही एक साथ रील वीडियोस बनाकर अपने तमाम प्रशंसकों को सरप्राइस कर देते हैं| इस कपल के बीच की शानदार केमिस्ट्री और बॉन्डिंग देखने के बाद कई बार लोग यह समझ लेते हैं कि असल जिंदगी में आम्रपाली दुबे और निरहुआ पति पत्नी है परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है|

आपको बता दें दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले ही शादी रचा ली थी और उनकी पत्नी का नाम मनसा देवी है| निरहुआ और मनसा देवी के 2 बच्चे भी हैं और यह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है| वही आम्रपाली दुबे अभी तक सिंगल है हालांकि अभिनेत्री का नाम कई बार निरहुआ के संग जुड़ चुका है और सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर इस तरह की अफवाह भी उड़ चुकी है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है|

हालांकि दोनों सितारों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और यह दोनों दूसरे को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं|वही आम्रपाली दुबे ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि साल की हो चुकी है परंतु अब तक सिंगल है और इसकी वजह यह है कि उन्हें अब तक ऐसा लड़का नहीं मिला जिसे वह अपना हमसफर बना सके| इतना ही नहीं आम्रपाली दुबे ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि निरहुआ जैसा लाइफ पार्टनर मिलना सौभाग्य की बात होगी|

By Anisha