देश ही नही बल्कि दुनिया में भी मुकेश अम्बानी का नाम आज काफी बड़ा नाम बन चूका है| आज मुकेश अम्बानी के नाम देश के सबसे अमीर व्यक्ति का रिकॉर्ड है और यही कारण है के इनकी प्रसिद्धि भी किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नही है| बता दें के आज अन्य बॉलीवुड स्टार्स की तरह इनके परिवार के चर्चे भी खबरों और सुर्ख़ियों में काफी अधिक देखने को मिलते हैं| इनमे खासतौर पर इनकी पत्नी नीता अम्बानी और इनके बेटे और बहु नजर आते हैं जिनके नाम आकाश अम्बानी और श्लोका अम्बानी हैं| अभी हाल ही में बेटे आकाश की ग्रैंड वेडिंग के कारण अम्बानी परिवार चर्चाओं में नजर आया था|

बीते एक साल पहले यानि 7 मार्च, 2019 को मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश की शादी हुई थी और उन दिनों बेहद भव्य तरीके से इन्होने सबकुछ प्लान करवाया था| इस सब के साथ उन्होंने सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया था| और अगर बात करें इस शादी में शामिल हुए मेहमानों की तो इसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीती तक की कई नामी हस्तियाँ शामिल हुई थीं| वहीँ अगर बात करें श्लोका अम्बानी की जिनसे आकाश अम्बानी की शादी हुई है तो वो एक मशहूर हिरा व्यापारी की बेटी हैं जिनका नाम रसेल मेहता है|

ऐसे में बेटे आकाश अम्बानी की शादी में काफी पैसे खर्च हुए थे और इन्ही खर्चों में शामिल था वो कीमती हार जिसे नीता अम्बानी नें अपनी बहु श्लोका को दिया था| बता दे के बहु श्लोका नें इसी बेशकीमती हार को पहने हुए शादी के फंक्शन में शामिल हुई थी और सात फेरे लिए थे| खबरों की माने तो इस हार की कीमत दुनिया के सबसे महंगे हार के तौर पर की जाती है और गिनीज़ बुक में भी इसके नाम सबसे महंगा हार होने का रिकॉर्ड दर्ज है|

 

 

इस गिफ्ट किये हार की कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार तकरीबन 300 करोड़ रुपये बताई जाती है और यह हार इनकम्पेयरबल के नाम से प्रसिद्द है| वहीँ अगर इस हार की डिजाइनिंग की बात करें तो इसे लेबनीज जौहरी Mouawood द्वारा डिजाईन किया गया था| और इसकी खासियतो की बात करें तो इसमें लगा हीरा भी बेहद अनोखा और रेयर है क्योंकि यह पूरे 407 कैरट है जिसकी तलाश अफ्रीका में साल 1980 में हुई थी|वहीँ इसकी अन्य खासियतों की बात करें तो इस हार में तकरीबन 91 हीरे जड़े हुए हैं|

और साल 2013 में जब यह हार बन गया था तब इसका एक एग्जिबिशन भी हुआ था| कुछ खबरों में ऐसा सुनने को मिला था के बहु श्लोका को नेता अम्बानी पहले अपने खानदानी गहने देने वाली थी जो उन्हें कोकिलाबेन से मिले थे| पर आगे जाकर नीता नें ऐसा न करके श्लोका को सबसे महंगा हार ही गिफ्ट कर दिया| बता दें के नीता और श्लोका के बीच काफी अच्छी बोन्डिंग है और इन दोनों में बिल्कुल माँ बेटी जैसा रिश्ता देखने को मिलता है|

बताते चले के अभी हाल ही में बहु श्लोका नें नीता अम्बानी को भी एक तोहफा दिया है जो के और अधिक कीमती है| दरअसल श्लोका नें एक बेटे को जन्म दिया है जिसके बाद नीता अम्बानी दादी बन गयी है|

By Akash