हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने अपनी अदाकरी और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है और आज हम बात करने वाले है बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे के बारे में जो की 70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हर किसी का दिल जीता है और इंडस्ट्री पर लम्बे समय तक राज किया है और लम्बे समय से बॉलीवुड से दूर रही पद्मिनी कोल्हापुरे एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी है और इस बार इनके सुर्ख़ियों में आने की वजह है पद्मिनी केबेटे प्रियांक शर्मा की शादी और हाल ही में पद्मिनी के बेटे प्रियांक अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड शाजा मोरानी के साथ शादी रचाए है जो की जाने-माने फिल्ममेकर करीम मोरानी की बेटी है |

बता दे बेटे प्रियांक की शादी में पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी मेंपद्मिनी ने अपने बेटे बहु और पूरे परिवार के साथ मिलकर जमकर मस्ती है और खूब धूम मचाई है और वैह बेटे की शादी में पद्मिनीने जमकर डांस भी किया और इस शादी की तमाम तस्वीरे और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और वही इस शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी नजर आये थे |

वही पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने बेटे के शादी में जो जमकर ठुमका लगाया था उसका विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है और इस विडियो को देखने के बाद लोगो को  35 साल पुराना वो किस्सा याद आ गया जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने शादी रचाई थी और ये शादी पद्मिनी ने अपने घरवालों के मर्जी के खिलाफ जाकर की थी और जब पद्मिनी शादी  के बंधन में बंधी थी तब उनकी उम्र मात्र 21 साल की थी और पद्मिनी पाने प्यार के लिए अपना घर तक छोड़ दी थी और वो घर से भाग गयी थी |

पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड की के बहुत ही फेमस एक्ट्रेस रही है और इन्होने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर के सुपरहिट फिल्मो में काम किया है और पद्मिनी ने बॉलीवुड में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू की थी और साल 1982 में पद्मिनी की फिल्म प्रेम रोग बहुत ही सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म से पद्मिनी को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली और उनका करियर चमक उठा और फिर उन्होंने ‘दो दिलों की दास्तां’, ‘विधाता’, ‘सौतन’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘वो सात दिन’ जैसी कई सारी सुपरहिट फिल्मो में नजर आई |

वही पद्मिनी का दिल किसी बॉलीवुड एक्टर पर नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर प्रदीप शर्मा  जो की इंडस्ट्री में टूटू शर्मा के नाम से पोपुलर है इनपर आया था और दोनों के बीच फिल्म “ऐसा प्यार कहां” के सेट  पर ही काफी अच्छी दोस्ती हो गयी और फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया पर शादी की बात जब हुई तब इन दोनों के परिवार वालों ने मंजूरी नहीं दी क्योंकि दोनों अलग अलग कास्ट के थे और इस रिश्ते को नकार दिए और तब पद्मिनी ने प्रदीप से शादी करने के लिए अपने घर से भाग गयी और  14 अगस्त 1986 को इन दोनों ने शादी रचा ली और अपना घर बसा ली थी और  आज बहुत ही खुशहाल मैरिड लाइफ बिता रही है |

By Anisha