Categories: बॉलीवुड

माधुरी – दीपिका के इन गानों को पंडित बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफी कर बनाया है आइकोनिक, माधुरी ने लिखा – अपने पीछे आप विरासत छोड़ गये

हमारे देश के जाने माने व  प्रसिद्ध कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज बीते 17 जनवरी  2022 को  दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है|  पंडित बिरजू महाराज ने  रविवार और सोमवार की दरमियानी रात  दिल्ली में अपनी अंतिम सांस ली और 83 साल की उम्र में पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए| पंडित बिरजू महाराज के गुजर जाने की खबर उनके  पोते स्वरांश मिश्रा ने  सबको दी और वही बिरजू महाराज के इस दुनिया को अलविदा कह जाने की खबर सामने आने के बाद  मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है |पंडित बिरजू महाराज को देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी  है |बता दे बिरजू महाराज नृत्य की दुनिया के एक ऐसे अद्भुत शख्सियत थे जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से कई कहानियां बया की थी|

आपको बता दें पंडित बिरजू महाराज ने  देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में कत्थक को एक नई पहचान दिलाई थी और इसके अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी पंडित बिरजू महाराज ने  अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी से गानों को एक नया रंग दिया है |बिरजू महाराज का जन्म  4 फरवरी 1938 को  लखनऊ घराने के अच्छन महाराज के यहाँ  हुआ था और इन्होंने अपने चाचा लच्छू महाराज और शंभू महाराज से ही  कथक डांस सीखा था| गौरतलब है कि  पंडित बिरजू महाराज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में कोरियोग्राफी करने के साथ-साथ अपनी आवाज भी दी थी | बिरजू महाराज ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी बॉलीवुड की सुपर डुपर हिट फिल्म देवदास का गाना ‘काहे छेड़ मोहे…’ का  कोरियोग्राफी किया था| वही फिल्म में माधुरी दीक्षित ने  बहुत ही भारी-भरकम लहंगा पहनकर इस गाने पर नृत्य किया था और उनके नृत्य की काफी तारीफ हुई थी|

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित बिरजू महाराज की हमेशा सही पसंदीदा नृत्यांगना रही हैं | बिरजू महाराज हमेशा कहते थे कि मीना कुमारी और वहीदा रहमान की तरह ही माधुरी दीक्षित भी एक बहुत ही  टैलेंटेड नृत्यांगना है|

इसके अलावा बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफी की थी और उन्होंने फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कत्थक नृत्य दिखाया था|  वही दीपिका पादुकोण ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र भी किया था कि शूटिंग के समय वह रो पड़ी थी क्योंकि उनसे कई  डांस स्टेप ठीक से नहीं हो पा रहे थे और वो काफी ज्यादा परेशान हो गयी थी |

बिरजू महाराज ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए कहा था कि कैटरीना को डांस नहीं आता बल्कि वो जो करती है उसे डांस नहीं बल्कि ‘हिलना’ कहते हैं|

बिरजू महाराज ने अपने करियर में ज्यादातर अपनी पसंदीदा नृत्यांगना माधुरी दीक्षित के गानों की कोरियोग्राफी की थी| बता दे बिरजू महाराज के गुजर जाने पर माधुरी दीक्षित ने अपने गुरु को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि,” बिरजू महाराज एक लीजेंड थे परंतु उनके पास एक बच्चे जैसी मासूमियत थी| वह मेरे गुरु जरूरत है परंतु मेरे दोस्त भी थे |उन्होंने मुझे डांस की हर बारीकियां सिखाई है और इसके साथ ही अपने मजेदार किससे मुझे खूब हंसाया भी है|

वो अपने पीछे एक विरासत छोड़कर गए हैं जिसे हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे| आपने मुझे जो भी सिखाया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद महाराज जी|कोटि-कोटि आपको प्रणाम”|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

9 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

9 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

9 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

9 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

9 months ago