बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई है और इन्हें ग्लोबल स्टार के रूप में जाना जाता है| अभी हाल ही में बीते 18 जुलाई 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 40 वां जन्मदिन बेहद ही शानदार अंदाज में मनाया है | प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अपने जन्मदिन का जश्न अपने पति निक जोनस, अपने ससुराल वालों और मायके वालों के साथ बनाया है और वही अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई झलकियां प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा कर रही हैं|

बता दे प्रियंका चोपड़ा के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुए और अब परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टा अकाउंट से प्रियंका के जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की है| हम सभी जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा कजिन सिस्टर है और यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करती हैं| वही कई मौकों पर प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आती है और परिणीति चोपड़ा अपने जीजू निक जोनस के साथ भी बेहद खास बॉन्डिंग शेयर करती है|

वही प्रियंका के जन्मदिन के खास मौके पर भी इन दोनों बहनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली है जिसकी तस्वीरें परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है|बता दे परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और हाल ही में बीते 23 जुलाई 2022 को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे बेस्ट की कुछ तस्वीरें और वीडियोस शेयर किया है|

सामने आई तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका और जीजू निक के साथ बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही है|

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा जहां बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं वहीं निक जोनस भी फैशन के मामले में दोनों बहनों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं और वह काफी हैंडसम दिख रहे हैं|

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर किया है जिसमें परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा, जीजू निक जोनस और कुछ फ्रेंड के साथ समंदर किनारे बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है| वही इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा का ग्लैमरस अवतार इनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और उन्होंने शाइनी ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही है|

परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है और प्रियंका को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी है|

बता दे इस बार प्रियंका चोपड़ा का यह जन्मदिन उनके लिए बेहद स्पेशल रहा क्योंकि मां बनने के बाद प्रियंका ने अपना बर्थडे पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट किया है और वही प्रियंका के बर्थडे का जश्न उनके पूरे परिवार ने मिलकर खुशियों से मनाया है|

 

By Anisha