हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज ऐसे कई सारे सितारे मौजूद हैं, जो वैसे तो बहुत अधिक मीडिया और लाइमलाइट में नहीं नजर आते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आज इन सितारों की फैंस के बीच काफी अच्छी फैन फॉलोइंग मौजूद है और ऐसे में आज कई बार यह सेलिब्रिटीज अपने चाहने वालों के बीच किसी न किसी वजह से चर्चाओं का विषय बनते हुए नजर आते हैं|

हमारी आज की यह पोस्ट भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी ही एक्ट्रेस से जुड़ी हुई है, जो कि कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा है, जो वैसे तो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर उतना अधिक मीडिया और लाइमलाइट में नजर नहीं आती है, पर इन दिनों एक्ट्रेस अपने निजी जिंदगी के कारण काफी सुर्खियों में छाई हुई है और ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं|

दरअसल, अभी बीते कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा एक रेस्टोरेंट से बाहर आती हुई स्पॉट हुई थी, जहां पर वह डिनर के लिए पहुंची थी| पर, इस दौरान परिणीति चोपड़ा के साथ एक और शख्स नजर आये थे, जिनका नाम राघव चड्ढा है और वर्तमान समय में वह आम आदमी पार्टी के एक राज्यसभा सदस्य के रूप में खुद की पहचान रखते हैं|

इसके अलावा आपको यह बात जानकर भी शायद थोड़ी हैरानी हो सकती है कि राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद हैं और इसके साथ-साथ को दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन और राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं| साथ ही वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपके साथ राघव चड्ढा की कुल संपत्ति से जुडी कुछ अहम जानकारियां साझा करने जा रहे हैं…

आपकी जानकारी के लिए बता दें, राघव चड्ढा ने राज्यसभा नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था, और उस दौरान उन्होंने बताया था कि उनके पास वर्तमान समय में तकरीबन 37 लाख रुपयों की प्रॉपर्टी मौजूद है| हालांकि, उनके ऊपर किसी भी तरह का कर्ज या फिर लोन नहीं है|

राघव चड्ढा ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 36,99,471 रुपये की चल संपत्ति है, और इसमें से तकरीबन 30 लाख की संपत्ति उनके हाथ में है| इसके अलावा अगर अचल संपत्ति की बात करें तो, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि उनके पास अपना घर और कोई जमीन नहीं है| उन्होंने बताया था कि उनके पास खुद की एक कार मौजूद है, जो कि साल 2019 की मारुति स्विफ्ट डिजायर है और इसकी कीमत लगभग 13 लाख 20 हजार रुपये है|

 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लव अफेयर की खबरों की बात करें तो, मुंबई में डिनर के दौरान दोनों एक साथ स्पॉट हुए थे, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें काफी सुर्खियों में नजर आई थी और इसके बाद आम आदमी पार्टी के एक नेता ने उन्हें इस पर बधाई भी दी थी, जिसके बाद खबरों ने और जोर पकड़ा था|

हालांकि, परिणीति चोपड़ा या फिर राघव चड्ढा ने अभी तक इस रिश्ते की खबरों पर किसी भी तरह की अपडेट शेयर नहीं की है और ना ही अपने इस रिश्ते पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है|

By Akash