कहते है लाफ्टर इस द बेस्ट मेडिसिन और हँसना मुस्कुराना और जीवन में खुश रहना हमारे  सेहत के लिए सबसे उत्तम माना जाता है और वही  अपने आप को खुश रखने के लिए जोक्स  किसी मेडिसिन से कम नहीं होते है और आज हम  आपके लिए एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये है जिन्हें पढने के बाद आप भी हनते हँसते हो जायेंगे लोटपोट तो फिर देर किस बात  की आइये शुरू करते है हंसने हंसाने का ये सिलसिला

1.पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के लिए इंतजार खड़े थे.
तभी एक गाड़ी आई उस पर लिखा था…बॉम्बे मेल
पति झट से भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
चढ़ते हुए बीवी से बोला: जब बॉम्बे फीमेल आयेगा तो तू भी चढ़ जाना।

2.बस कंडक्टर ने बच्चे से कहा – हर रोज तुम दरवाजे के पास ही क्यो खड़े रहते हो,
क्या तुम्हारे पिता चौकीदार हैं?
बच्चा भी निकला बड़ा शरारती …
वो बोला: आप जो हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो,
क्या आपके पिता भिखारी हैं ?

 

3.एक घर के बाहर एक बोर्ड लगा था उसमे लिखा था
यहां बिजली के सभी तरह के सामान की मरम्मत होती है
और बोर्ड के नीचे ये भी लिखा था की
“ यदि घंटी नहीं बजे तो कृपया दरवाजा खटखटाएं!”

 

4.शायर ने अर्ज किया…
महफिल में हमारे जूते खो गए, तो हम घर कैसे जाएंगे…?
महफिल में हमारे जूते खो गए, तो हम घर कैसे जाएंगे…?
इतने में भीड़ में से किसी ने कहा –
‘आप शायरी तो शुरू कीजिए… इतने मिलेंगे कि आप गिन नहीं पाएंगे…

 

5.पति – पत्नी की लड़ाई हो गई।
आधा दिन चुपचाप गुजरने के बाद पत्नी पति के पास आई और बोली –
थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं…
पति – ठीक है क्या करना है…?
पत्नी – आप माफी मांग लो, मैं माफ कर दूंगी…

6.चम्पू :- क्या तुम जानते हो किसी भी लड़की को प्रपोज करने का सही दिन कौन-सा होता है…।
गम्पू :- वेलेंटाइन डे।
चम्पू :- अरे नहीं रे पगले…, एक अप्रैल लड़की को प्रपोज करने का सबसे सही दिन होता है।
गम्पू :- क्यों, इस दिन में ऐसा क्या है?
चम्पू :- देख लड़की मान जाए तो ठीक, नहीं तो कह दो ‘अप्रैल फूल बनाया’।

7.लेजी रवि : पापा एक ग्लास पानी देना…
पापा: खुद उठ के पी लो…
रवि : प्लीज, दे दो ना…
पापा: अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारुंगा…
रवि : थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना…

8.छोटा बच्चा थाने के सामने…..
रोड पर पोट्टी कर रहा था….
पुलिस ने उसे पकड़ लिया….
उसे ले जाने लगे तो….
बच्चा हंसते हुए बोला- कानून के रखवालों…. सबूत तो उठा लो….

9.बच्चा अपने पिता से- पापा आंटी का पेट क्यों फूला है
पिता- चल भाग यहां से, तुझे सब पता है
बच्चा- पापा मुझे सच में नहीं पता है
पिता- आंटी के पेट में पानी भरा हुआ है
बच्चा- तब तो बच्चा डूब गया होगा

10.शराबी दोस्त- शराब से ज्यादा नुकसान तो पानी ने पहुंचाया है….
शुभम- नहीं भाई….. आप गलत कह रहे है…..
पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है….
शराबी- क्यों भाई साहब…..
क्या पिछले साल बाढ़ से हजारों लोग मरे नहीं थे…?

11.बाप – तुम मेरी बेटी से कब से प्यार करते हो ?
लड़का – पिछले 6 महीनों से
बाप – मगर मैं कैसे यकीन करूं ?
लड़का – अंकल, 3 महीने और रुक जाओ

By Akash