एशिया के सबसे अमीर शख्स और  रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमुख  मुकेश अंबानी के घर इस समय जश्न का माहौल बना हुआ है दरअसल हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपने पोते  पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है और वही सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास झलकियां सामने आ चुकी हैं जोकि इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है|

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर उस वक्त खुशियों की लहर दौड़ पड़ी थी जिस वक्त मुकेश अंबानी के बेटे बड़े आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने अपनी पहली सन्तान के रूप में बेटे पृथ्वी अम्बानी का  इस दुनिया में स्वागत किया था| बता दे श्लोका मेहता ने  10 दिसंबर 2020 को  अपनी बेटी को जन्म दिया था और अब  अंबानी परिवार के शहजादे हाल ही में बीते 10 दिसंबर 2021 को 1 साल के हो चुके हैं और इस खास मौके पर पूरे अंबानी परिवार ने बेहद ही धूमधाम से पृथ्वी अंबानी का जन्मदिन मनाया है और इस सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है|

आपको बता दें अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने अपने पोते पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन  अपने पैतृक गांव जामनगर के फार्महाउस में बेहद ही ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया है और  पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन के बेहद खास मौके पर कुल 100 पंडितों ने  मिलकर पूजा-पाठ किया और पति अंबानी को आशीर्वाद दिया है|

अपने पोते के जन्म दिवस के खास मौके पर तकरीबन 50,000 ग्रामीणों को अम्बानी परिवार ने भोजन करवाया और असआसपास के अनाथ आश्रम में जरुरतमंदों को सामान भी बटवाए गये थे |बता दे अंबानी फैमिली तो सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती परंतु सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के काफी सारे फैन पेज बने हुए हैं और इन्ही फैन पेज पर  अंबानी परिवार के छोटे राजकुमार  पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें शेयर की गई है |

पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखने के बाद लोग हैरान रह गए दरअसल   बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी ने अपने पोते का पहला जन्मदिन बहुत ही खास और भव्य अंदाज में सेलिब्रेट किया है|

पृथ्वी अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की सात सजावट से लेकर बेबी केक केक तक ने  लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और वही सोशल मीडिया पर इन दिनों  पृथ्वी अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है|पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन के खास मौके पर कई सारे पेस्टल कलर के केक मंगवाए गये थे और इन केक में से एक केक पर ‘प्रिंस पृथ्वी’ लिखा हुआ था जो की बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा था|

पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन सेलिब्रेशन में 100 पंडितों के अलावा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत किया और वही  बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह ने भी इस सेलिब्रेशन के दौरान स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Mukesh Ambani (@akashambani_fc)


रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने अपने पोते के बर्थडे सेलिब्रेशन को काफी सीक्रेट रखा था और वही अब इस भव्य समारोह की झलकियाँ पुरे एक महीने बाद सोशल मीडिया पर सामने आई है|

By Anisha