प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्म इंडस्ट्री के पावरफुल कपल कहलाते हैं और यह दोनों अपने प्रशंसकों को कपल गोल्स देने का एक भी मौका नहीं छोड़ते | हाल ही में बीते 16 सितंबर 2022 को निक जोनस ने अपना 30 वां जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया है| वही निक जोनस के बर्थडे के खास मौके पर उनकी लविंग वाइफ प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खास अंदाज में अपने पति का जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बना दिया|

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के बर्थडे के स्पेशल मौके पर एक शानदार पार्टी होस्ट की थी जिसमें उनके तमाम दोस्त और फैमिली वाले शामिल हुए और प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से निक जोनास के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक प्यारा सा वीडियो भी साझा किया है जिसमें इस बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलकियां देखने को मिल रही है|

 

निक जोनस ने अपना बर्थडे 16 सितंबर 2022 को सेलिब्रेट किया था वही प्रियंका चोपड़ा ने आज यानी कि 19 सितंबर को निक जोनस के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की है| सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि निक जोनस की बर्थडे पार्टी थीम गोल्फ पर बेस्ड रही। ऐसे में निक जोनस ने अपने बर्थडे के खास दिन अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और दोस्तों के साथ जमकर गोल्फ खेला और पार्टी का भरपूर आनंद उठाया|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं और पूरा जोनस परिवार एक ही फ्रेम में नजर आ रहा है| वही प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और उनके लिए एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है और अपना प्यार व्यक्त किया है|प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को बर्थडे की मुबारकबाद देते हुए लिखा है कि,” बर्थडे मुबारक हो मेरे प्यार.. आपके जीवन में सदैव खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे..| आई लव यू निक| यह एक ऐसा वीकेंड रहा जिसने मुझे खुशी से भर दिया..”|

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक शानदार वीडियो शेयर कर पति निक जोनस के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास झलकियां साझा की है| इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि निक जोनास के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने भव्य अंदाज में एक शानदार पार्टी प्लान किया था|

इस बर्थडे पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार वाले और दोस्त जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं| जानकारी के लिए बता दे प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी ‘स्कॉट्सडेल नेशनल गोल्फ क्लब’ में आयोजित की थी|

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर 2018 को बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और वही शादी के बाद साल 2022 में इस कपल को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ और सरोगेसी की मदद से प्रियंका और निक जोनस ने अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया जिसका नाम इन्होंने मालती रखा है| वही इन दिनों यह कपल अपनी बेटी के साथ खुशहाल लाइफ एंजॉय कर रहा है|

By Anisha