Categories: बॉलीवुड

अपने होम टाउन पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बिताये खुशनुमा पल ,देखें फोटोज

आज भारत में मौजूद अपने लाखों फैंस के बीच देसी गर्ल के नाम से खुद की पहचान रखने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं, जिनकी आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है|

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, बीते साल 2018 में एक्ट्रेस ने फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी, और फिर अपनी शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा हमेशा के लिए अपने पति के साथ अमेरिका में ही शिफ्ट हो गई है| इसके बाद साल 2020 में प्रियंका चोपड़ा भारत आने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से एक्ट्रेस ऐसा नहीं हो पाया, जिसके बाद अब तकरीबन 3 सालों बाद प्रियंका चोपड़ा वापस अपने देश लौटी है|

ऐसे में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत लौटने के बाद क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ साथ काम करने में भी लगी हुई है| इसी सबके बीच मुंबई दिल्ली के बाद प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में अपने होम टाउन भी पहुंची, जहां पर यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के रूप में प्रियंका चोपड़ा काम करती हुई नजर आई|

अपने होम टाउन लखनऊ पहुंचने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए नजर आई, जहां पर आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर प्रियंका चोपड़ा ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और इसके बाद उन्होंने उनके साथ काफी सारा वक्त भी बिताया| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा को स्कूल कैंपस में बच्चों के साथ बैठकर तसल्ली से बातचीत करते हुए देखा गया, जहां पर बच्चों को भी प्रियंका चोपड़ा का स्वभाव काफी पसंद आया और ऐसे में बच्चे भी उनकी बातों को काफी ध्यान से सुनते-समझते हुए दिखे|

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान हिंसा को खत्म करने और उत्तर प्रदेश में लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करने पर बातचीत की और इस पर अपनी बात रखी| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा-’ कई सारी यूनिसेफ पार्टनर के साथ हम मुलाकात कर रहे हैं, जिसका मकसद यह देखना है कि लड़कियों के साथ भेदभाव और हिंसा को खत्म करने के मकसद में वर्तमान समय तक कितना काम किया गया है| उन्होंने आगे कहा कि वह उन चुनौतियों के बारे में सुनेगी, जो उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में झेलनी पड़ती है और इसके साथ-साथ को उनके सॉल्यूशन भी देखना चाहेंगे|

इसके आगे प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि- उनका हमेशा से ही यह कहना है कि एक बेहतर भविष्य के लिए महिलाएं और लड़कियां केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि कम्युनिटी के लिए भी सबसे अहम होती हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चोपड़ा को अपनी शादी से पहले ही साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के रूप में चुना गया था, और फिर अपनी नियुक्ति के बाद से ही प्रियंका बच्चों के अधिकारों तथा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तमाम मीडिया पैनल्स, इंटरव्यूज और चर्चा में भाग लेते हुए और इन कार्यों में अपना बढ़-चढ़कर योगदान देती हुई नजर आती हैं|

Akash

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

10 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

10 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

10 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

10 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

10 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

10 months ago