Categories: बॉलीवुड

6 मंथ की हो गयी निक और प्रियंका की लाडली बेटी मालती ,कपल ने शेयर की बेटी की ये बेहद क्यूट फोटो

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं, और ऐसे में आज भारत ही नही बल्कि दुनियाभर में एक्ट्रेस लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं| प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, बीती 18 जुलाई, 2022 की तारीख को उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा को उनके लाखों फैंस के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के तमाम नामी और मशहूर सितारों ने भी ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं|

ऐसे में जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था, जिसमें वह अपने परिवार के सदस्यों और कुछ खास दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए नजर आए थी| प्रियंका चोपड़ा के लिए उनका यह जन्मदिन इसलिए भी बेहद अनोखा और खास रहा क्योंकि प्रियंका के लिए यह उनका पहला जन्मदिन रहा है, जिसे उन्होंने अपनी बेटी मालती के साथ मनाया है|

प्रियंका चोपड़ा का यह जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस जन्मदिन पर उनकी बेटी मालती मेरी चोपड़ा पूरे 6 महीनों की हो चुकी है, और इसी वजह से जो तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है, उसमे उनकी बेटी एक और वाइट कलर का फ्रॉक पहने हुए नजर आ रही हैं, जिस पर 6 लिखा हुआ है|

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की लगभग 10 तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास सहित बहन परिणीति चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं| इनके अलावा तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं|

इन्हीं तस्वीरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर और शेयर की है, जो वाकई बेहद खास है और यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| दरअसल, इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने अपनी नन्ही सी परी को गोद में लिया हुआ है| इस तस्वीर में एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा एक येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ निक जोनास एक ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं| हालांकि, अपनी शेयर की गई इस तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी मालती का चेहरा नहीं दिखाया है|

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक बहुत ही बड़ा सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें सबसे पहले तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए सभी लोगों के लिए आभार व्यक्त किया है, और इसके बाद वह सभी को उनके प्यार और बधाई हो के लिए धन्यवाद देती नजर आई हैं| इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने सभी करीबी लोगों और अपने फैन्स को उनके टेक्स्ट्स, कॉल्स, मैसेजेस और सरप्राइजेस के लिए उनका शुक्रियादा किया है|

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इट्स ऑल बैक कमिंग टू मी’ में नजर आने वाली है, जिसका इन दिनों उनके हॉलीवुड फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

10 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

10 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

10 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

10 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

10 months ago