Categories: बॉलीवुड

सास डेनिस जोनस को प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खास अंदाज में किया बर्थडे विश ,कहा ,”आपको पाकर धन्य हूं”

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान रखती हैं, और यही वजह है कि आज प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं| ऐसे में आज बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता में गजब का इजाफा हुआ है, और इसी वजह से आप सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय भी बनी रहती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें जिसमें एक्ट्रेस अपनी सास डेनिश जोनस के साथ नजर आ रही हैं| इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट की स्टोरी सेक्शन पर शेयर किया है, और इसी तस्वीर के जरिए उन्होंने अपनी सास को बर्थडे विश किया है|

इस तस्वीर की बात करें तो, इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह थ्रोबैक तस्वीर है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की ड्रेस पहने हुए हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी सास भी वाइट कलर की ड्रेस में मुस्कुराते हुए उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं|

प्रियंका और उनके साथ इस तस्वीर में जिस अंदाज में नजर आ रही है, उसे देखकर इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी सास के साथ कितना अच्छा बांड शेयर करती हैं, और असल जिंदगी में वह उनके कितने करीब हैं| इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है-‘जन्मदिन मुबारक हो मिली! मुझे तुमसे बहुत प्यार है। आपको हमारे जीवन में पाकर हम काफी खुश है।’

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपनी सास डेनिस के साथ काफी अच्छा रिश्ता साझा करती हैं, और अक्सर जो प्रियंका चोपड़ा घर पर होती है तो वो अपना अधिकतर वक्त अपनी सास के साथ बिताते हैं, और लम्हों को जमकर इंजॉय करते हैं| इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए हर साल उन्हें जन्मदिन पर विश करती हुई भी नजर आते हैं, जैसा कि एक्ट्रेस ने इस साल भी किया है|

इसके साथ साथ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ भी समय बिता रही हैं, और इस वजह से इन दिनों एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में भी छाई हुई है| सोशल मीडिया पर अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह झील के बीच अपने पति निक जोनास के साथ बोट में बैठी हुई बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आई थी|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी रचाई थी, जो की फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं| ऐसे में शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ ही रहती हैं, और अब वो बॉलीवुड के साथ-साथ कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी नजर आती रहती हैं| जैसा कि आने वाले दिनों में प्रियंका चोपड़ा ‘टेक्स्ट फॉर यू’ मैं नजर आने वाली है

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

10 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

10 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

10 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

10 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

10 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

10 months ago