अपनी अदाकारी और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक  ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती है| प्रियंका चोपड़ा की पूरी दुनिया भर में गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है | प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपने नए-नए पोस्ट शेयर कर अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती है|

बता दे प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने  तलाक की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लविंग हसबैंड निक जोनस का सरनेम  हटा दिया है जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा की फैंस काफी ज्यादा कंफ्यूज है और  बहुत से लोगों का यह कहना है कि प्रियंका का यह कदम कहीं  निक जोनस से उनके तलाक की तरफ इशारा तो नहीं है| वही इस खबर पर अभी तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरफ से कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है |

बता दे प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की  उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और  आज प्रियंका चोपड़ा का करियर काफी ज्यादा सुपरहिट साबित हुआ है  और फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा ने एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है परंतु क्या आप जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के लिए ये  मुकाम हासिल करना आसान नहीं था और उन्हें यहां तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को नीचा दिखाने की कोशिश करने में बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर का नाम भी शामिल है  जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं|

दरअसल ये किस्सा  साउथ 2009 का है और इसी साल प्रियंका चोपड़ा की फिल्म फैशन रिलीज हुई थी इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस की अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था|इसी अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा  बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड लेकर अपनी सीट पर वापस लौटी तब इसके बाद बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को बेस्ट डायरेक्टर के  अवार्ड से सम्मानित करने के लिए स्टेज पर बुलाया गया इसी बीच डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने  प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिलने पर कुछ ऐसा कमेंट किया था जिसे  सुनकर वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए थे|

बता दे साल 2009 में जब प्रियंका चोपड़ा को   फिल्म फैशन के लिए  उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया था उसी साल बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की अपनी फिल्म जोधा अकबर  के लिए नॉमिनेटेड थी परंतु यह अवार्ड ऐश्वर्या को नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा को दिया गया था|वही जब  प्रियंका चोपड़ा के बाद  आशुतोष गोवारीकर अपना अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचे तब उन्होंने सबसे पहले कहा की ,” आई लव यू प्रियंका.. लेकिन मुझे समझ नहीं आया की ये  अवार्ड तुम्हें कैसे मिल गया? जबकि ऐश्वर्या राय भी फिल्म जोधा अकबर के लिए इस अवार्ड के लिए नॉमिनेटेड थी|”

वही आशुतोष गोवारिकर इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने   सबके सामने प्रियंका चोपड़ा को ऐश्वर्या राय से कंपेयर भी किया और उन्होंने कहा कि,” हो सकता है कि यह अवार्ड तुम्हें इसलिए मिला क्योंकि तुम हार्ड वर्किंग हो और ऐश्वर्या नेचुरल है और उन्होंने कहा कि,” जया जी भी यही बात कह रही थी”|आशुतोष गोवारीकर की  ऐसी बातें सुनने के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा ने पलट कर इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया था लेकिन उन्हें इस बात का बहुत दुख पहुंचा था जिसके बारे में उन्होंने खुद अपने करीबियों से बात की थी और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस अवॉर्ड फंक्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा आशुतोष गोवारीकर की वजह से काफी ज्यादा हर्ट हुई थी|

By Akash