ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपने जबरदस्त अभिनय कौशल और खूबसूरती के दम पर अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कामयाब हुई है और आज के समय में प्रियंका चोपड़ा का नाम सिर्फ देश में नहीं बल्कि दुनिया भर में लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है| मनोरंजन की दुनिया में प्रियंका चोपड़ा ने बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है और वही एक्ट्रेस ने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी रचाने के बाद विदेश नहीं शिफ्ट हो गई |

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल अपनी जिंदगी में सरोगेसी की मदद से एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था और वही मां बनने के 1 साल बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ अपने वतन वापस लौटी हैं| अपनी बेटी को लेकर इंडिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा का मुंबई एयरपोर्ट पर जबरदस्त अंदाज में वेलकम किया गया और वही पपराजी ने प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनकी बेटी मालती की ढेर सारी तस्वीरें क्लिक की है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है|

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा को 31 मार्च 2023 को उनके पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां पर एक्ट्रेस अपनी गोद में अपनी बेटी को लेकर बेहद खूबसूरत अंदाज में पपराजी के सामने जमकर पोज दिए और इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा भी इंडियन फोटोग्राफर स्कोर दिखाया|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा मुकेश अंबानी की पत्नी और बिजनेस वूमेन नीता अंबानी के एक सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन में शामिल होने के लिए मुंबई आई है और वह इस बार अकेले नहीं बल्कि अपने पति और अपनी बेटी को भी साथ लाई है| सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की परफेक्ट फैमिली फोटो सामने आते ही वायरल हो गई है और इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का क्यूट अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है|

प्रियंका-निक पहली बार बेटी मालती के साथ आए भारत

सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रियंका चोपड़ा की परफेक्ट फैमिली फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है परंतु इन तस्वीरों में सबकी नजरें प्रियंका चोपड़ा की 1 साल की नन्ही परी मालती पर टिक गई जोकि ग्रे कलर की फ्रॉक पहने हुए बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही है| गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस में हुए एक इवेंट में पहली बार जनवरी महीने में अपनी बेटी मालती का चेहरा रिवील किया था और पहली बार प्रियंका चोपड़ा की बेटी के चेहरे का दीदार करने के बाद एक्ट्रेस के फैंस खुशी से झूम उठे थे|

अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा की बेटी मीडिया के सामने आई है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिर से जबरदस्त अंदाज में वायरल हो गई है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जनवरी 2022 में सरोगेसी की मदद से अपनी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था|

हालांकि एक साल तक एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया की नजरों से छुपा कर रखा था परंतु इसी साल जनवरी महीने में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का दीदार पहली बार लोगों को करवाया था| प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा बिल्कुल अपने पापा ने जोनस की कार्बन कॉपी लगती है और उनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो जाता है|

By Anisha