Categories: बॉलीवुड

बेटी मालती को विदेश में ही छोड़कर 3 साल बाद भारत वापस लौटी प्रियंका चोपड़ा ,एयरपोर्ट पर हुआ देसी गर्ल का गर्मजोशी से स्वागत

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिर्फ नेशनल नहीं बल्कि ग्लोबली अपना पहचान बना चुकी है और सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी के रूप में जाने जाते हैं| इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 83 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है जोकि देसी गर्ल की एक झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं| प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी बेहतरीन अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीता है और वह हमारे देश की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं|

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी और शादी के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेश में शिफ्ट हो गई| इसी साल प्रियंका और निक जोनस को सरोगेसी के जरिए एक बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था जिसका नाम इन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है|

वही प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी करने के बाद से ही विदेश में ही रह रही थी हालांकि अब वह पूरे 3 साल बाद अपने देश वापस आई है और ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त वेलकम हुआ और उनकी कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर वतन वापसी की खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही है और वही प्रियंका चोपड़ा के फैंस भी उनकी वतन वापसी पर काफी ज्यादा खुश है|

प्रियंका चोपड़ा पिछले 3 सालों से विदेश में ही रह रही हैं हालांकि बीते मंगलवार को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोस इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है| आपको बता दें इंडिया वापस लौटने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए अपने वतन वापसी की जानकारी लोगों के साथ साझा की थी |

वही प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद लोग यही कयास लगा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ इंडिया आएंगी और यह ट्रिप प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की पहली इंडिया ट्रिप बताई जा रही थी| परंतु मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को अकेले ही देखा गया और उनके साथ ना तो उनके पति निक जोनस नजर आए और ना ही प्रियंका की बेटी मालती हालांकि प्रियंका चोपड़ा का मुंबई एयरपोर्ट पर उनके तमाम प्रशंसकों ने गर्मजोशी से वेलकम किया|

प्रियंका चोपड़ा जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची उन्होंने बेहद ही शांति से वहां मौजूद अपने तमाम प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया जो कि प्रियंका चोपड़ा का घंटों से वहां इंतजार कर रहे थे| वही इस दौरान प्रियंका डार्क ब्लू शर्ट और मैचिंग पेंट पहने हुए बेहद स्टाइलिश नजर आई| उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था और एक्ट्रेस के चेहरे पर मिलियन डॉलर की मुस्कान उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए| प्रियंका चोपड़ा अप्रैल में ही भारत लौटने वाली थी परंतु किसी वजह से उन्हें अपना यह प्लान पोस्टपोन करना पड़ा था |

वही अब करोना काल के बाद प्रियंका चोपड़ा पूरे 3 साल बाद अपने वतन वापस आई है| प्रियंका चोपड़ा ने बीते सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था कि,” फाइनली मैं घर जा रही.. लगभग 3 सालों के बाद..”| सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है और वही इंडिया आने पर प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर बेहद खुशी देखने को भी मिल रही है|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

9 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

9 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

9 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

9 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

9 months ago