ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक परफेक्ट कपल होने के साथ-साथ एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी है और इन दिनों यह दोनों अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ अपना बेहद खुशहाल पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं| बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिनेमा इंडस्ट्री तक बेशुमार नाम और शोहरत कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती है और वही सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्ट होने का एक भी मौका नहीं छोड़ती|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सिर्फ सिनेमा इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक है और इन दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खासा पसंद आती है| वही निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को कपल गोल्स देने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते और इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति निक जोनास और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है |

सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस की यह तस्वीरें सामने आते ही छा गई है और इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं| गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पहली बार माता-पिता बनने के बाद अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट का हिस्सा बने हैं और ऐसे में इस इवेंट से प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनकी परफेक्ट फैमिली फोटो भी देखने को मिली|

पित संग नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट से अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है उसमें वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ नजर आ रही है और इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का एक अलग ही अंदाज और लुक देखने को मिल रहा है जो कि लोगों को बेहद पसंद आ रहा है| प्रियंका चोपड़ा अपने इस नए लुक में बेहद हसीन दिख रही है और उनकी लेटेस्ट पिक्चर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने दिए किलर पोज

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह अपने पति निक जोनस के साथ अलग-अलग अंदाज में रोमांटिक पोज देती हुई नजर आ रही है और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है| वही एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी नन्ही परी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ खेलती हुई और मस्ती करती हुई नजर आ रही है और प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं| एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें निक जोनास अपनी बेटी मालती के साथ म्यूजिक कंसर्ट में दिखाई दे रहे हैं और बाप बेटी की यह प्यारी सी तस्वीर प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है|

 

By Anisha