बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपनी बेहतरीन एक्टिंग और लुक्स के दम पर विदेशों में भी काफी अच्छी खासी पहचान हासिल कर चुकी हैं और यही वजह है कि आज प्रियंका चोपड़ा ना केवल अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी आए दिन मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं|

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, आज एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपनी लेटेस्ट फोटोस और वीडियोस फैंस के साथ शेयर करती हुई नजर आती हैं, और इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स को भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए ही शेयर करती हुई नजर आती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं, जो अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से ट्रेंड करती हुई नजर आ रही हैं और ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इन्हीं तस्वीरों के बारे में बात करने जा रहे हैं और इसके साथ-साथ एक्ट्रेस की यह तस्वीरें भी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं…

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा और बहन परिणीति चोपड़ा के साथ वेकेशंस इंजॉय कर रही हैं और इसके लिए एक्ट्रेस अपनी बहन और बेटी के साथ लंदन पहुंची हुई है, जहां से बीते दिनों ईस्टर के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी, जिनमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ नजर आई थी|

अपनी शेयर की गई पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कुल 5 तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें शामिल पहली तस्वीर में एक्ट्रेस की बेटी एक वाइट कलर की टी शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं और प्रियंका इस तस्वीर में उनके पीछे खड़ी नजर आ रही हैं| इसके बाद दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं|

इसके बाद पोस्ट में शामिल तीसरी और चौथी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी हाथ में कुछ चीजों को लिए हुए खेलती हुई नजर आ रही हैं और फिर आखिरी तस्वीर में वो गार्डन में एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं|

ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई है तस्वीरें उनके फैंस के बीच सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, जिन पर उनके फैंस खूब जमकर प्यार लुटाते हुए और उनकी इन तस्वीरों पर अपने ढेर सारे बेहद क्यूट और प्यारे प्यारे कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपनी वैकेशन से इंजॉय करने के लिए लंदन पहुंचने से पहले इंडिया की आई थी, और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा को कुछ पार्टीज और इवेंट्स में भी शामिल होते हुए देखा गया था| इसके अलावा अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं, जिसका इन दिनों एक्ट्रेस के फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

By Anisha