Categories: बॉलीवुड

अपने पिता पर जान छिड़कती थीं प्रियंका चोपड़ा ,बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर थ्रो बैक फोटो शेयर कर लिखी ये दिल छु जाने वाली बात

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने आज अपने पिता के बर्थ एनिवर्सरी के खास मौके पर अपने पापा के साथ अपनी बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया है और इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही इमोशनल नोट भी शेयर किया है| आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा के पिता का जन्म 23 अगस्त 1950 में हुआ था और वही 10 जून 2013 को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे|

प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा आज भले ही इस दुनिया में नहीं है परंतु प्रियंका चोपड़ा अपने पिता को अपने दिल में बसा कर रखती है और वह सदैव अपने पिता को याद करती है|वही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता के बर्थ एनिवर्सरी के खास मौके पर उन्हें याद करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है| इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के साथ बर्फ की चादर के बीच मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है|

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता अशोक चोपड़ा की यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर में बाप बेटी के बीच की बेहद स्ट्रांग बॉन्डिंग देखने को मिल रही है|प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेहद ही खास कैप्शन भी लिखा है और उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि,’हैप्पी बर्थडे डैड। हम आपको रोजाना मिस करते हैं।’ प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को उनके फैन बेहद पसंद कर रहे हैं और इस तस्वीर पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देकर पिता और बेटी की इस बॉन्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं|

पिता अशोक चोपड़ा के साथ हर मौके पर प्रियंका चोपड़ा उनके साथ रहती थी और आज भले ही अशोक चोपड़ा की लिटिल गर्ल प्रियंका बड़ी हो गई है परंतु आज भी वह हर मौके पर अपने पिता को याद करना नहीं भूलती| प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अपने पिता की बहुत लाडली थी और वही अपने पिता के प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए प्रियंका ने अपने हाथ पर अपने पिता अशोक चोपड़ा के नाम का टैटू भी बनवाया है|

करियर में दिया खूब साथ

प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा ने उनके एक्टिंग करियर में उनका खूब साथ दिया था और अभिनेत्री के मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक के सफर में अशोक चोपड़ा हमेशा प्रियंका के साथ खड़े रहते थे| एक समय में प्रियंका चोपड़ा को अपने एक्टिंग करियर को लेकर मन में शंका पैदा हो गई थी परंतु उस वक्त प्रियंका चोपड़ा का साथ सिर्फ उनके पिता ने दिया था और उन्होंने उन्हें खुद पर भरोसा करने और विश्वास रखने की सलाह दी थी|

पिता के नाम किए अवार्ड

प्रियंका चोपड़ा अपने एक्टिंग करियर में जितने भी अवार्ड जीते हैं उनके लिए वह अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलती और इस तस्वीर में आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा की जीत पर उनके पिता किस तरह से खुद पर गर्व महसूस कर रहे हैं|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

9 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

9 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

9 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

9 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

9 months ago