आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी एक अहम पहचान रखने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं| प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, बीते काफी लंबे वक्त से वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, और इस वजह से उन्हें फिल्मों में भी नहीं देखा गया है|

लेकिन, आज भी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स को शेयर करते हुए देखा जाता है| और इसके साथ प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस भी शेयर करती हुई नजर आती हैं|

ऐसे मैं प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो उनके शेयर करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको प्रियंका चोपड़ा की यही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, और इन्हीं तस्वीरों के बारे में बात करने जा रहे हैं|

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ बीते दिन ईस्टर सेलिब्रेट किया था, और इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी और खूबसूरत तस्वीरें भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की थी, और अपने फैंस को इस तरह की बेस्ट विशेस दी थी| इस तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है-‘हमारी तरफ से सभी को हैप्पी ईस्टर।’

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं| तस्वीरों में एक तरफ प्रियंका चोपड़ा जहां एक पीली कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके हस्बैंड निक जोनास एक प्रिंटेड शर्ट और डेनिम जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं| शेयर की गई सबसे पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पीछे बैकग्राउंड में एक हरा भरा गार्डन नजर आ रहा है, जिस वजह से यह तस्वीर कई गुना खूबसूरत दिख रही है|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहते हैं, जिस वजह से कुछ ही त्योहारों में यह दोनों एक दूसरे के साथ सेलिब्रेशन कर पाते हैं| लेकिन, ईस्टर के इस सेलिब्रेशन में यह दोनों एक साथ रहे, और तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन दोनों ने काफी शानदार अंदाज में इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया है| जिस वजह से इनके फैंस भी सेलिब्रेशन पर कपल को बेस्ट विशेस देते हुए नजर आए हैं|

हालांकि, इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के अलावा उनकी बेटी उनके साथ नहीं नजर आ रही है| ऐसे में कई फैंस उनकी बेटी के बारे में भी पूछते हुए नजर आ रहे हैं| जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया था, जिसकी अपडेट भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिये ही फैंस के साथ शेयर की थी|

By Anisha